Header Ads Widget


 

श्री श्याम महिला शक्ति सगंठन श्री गंगानगर ने मजदूरों और गरीब रिक्शा चालकों को तपती गर्मी से राहत देने के लिए किए साफे वितरित


श्री गंगानगर :श्री श्याम महिला शक्ति सगंठन श्री गंगानगर ने श्री श्याम बाबा कि लाडली कविता गजरा का जन्मदिन पड़े ही बेहतर तरीके से मनाया। कविता गजरा के जन्मदिन पर संगठन की ओर से मजदूरों और गरीबों रिक्शा चालकों को तपती धूप ओर गर्मी से बचाने के लिए उन्हें साफे और ठंडा जल वितरित किया। 
इस अवसर पर कविता गजरा,मीना गौतम,उर्मिला कासनिया, DR. अर्चना रावत, पूजा बहल व सरोज चौधरी ने बताया कि 47 डिग्री के तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के चलते एक तरफ जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी से राहत मिलती भी कही नज़र नहीं आ रही। पशु पक्षियों का ही नहीं इंसानों तक गर्मी ने पूरा झुलसा दिया है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता हैं कि हमसे जितना भी जो भी बन सके लोक भलाई के काम करने के लिए आगे आना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए पशु पक्षियों के लिए दाना पानी हरे चारे की व्यवस्था करनी चाहिए।