- वृंदावन के आचार्य किशोर शरण महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा
- शास्त्री कृष्ण खंडेलवाल के सान्निध्य में होगा आयोजन
- आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, यज्ञशाला बनकर तैयार
श्रीगंगानगर, गंगानगर जिले में पहली बार होने जा रहे विश्व शांति कल्याण एवं गंगानगर की सुख समृद्धि हेतु नवकुंडीय सहस्रचंदी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का विशाल आयोजन सूरतगढ़ रोड़ स्थित होमलैण्ड सिटी में बने मां दुर्गा के भव्य मंदिर प्रांगण में होगा। प्रवक्ता सौरभ जैन ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है,
सारी व्यवस्थाओं की जिम्मावारी आयोजन समिति के लोगों को सौंप दी गई है। यज्ञ करने के लिए यज्ञशाला का निर्माण किया जा चुका है। इसके अंदर नौ कुंड तैयार किये गये है, इसको तैयार करने में 15 दिन लगे है। नागौर के प्रसिद्ध यज्ञशाला शिल्पकार शिवपाल ने इस यज्ञशाला का निर्माण किया है। दुर्गा मंदिर होमलैंड सिटी में दिनांक 7 अप्रैल 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक चलने वाले इस विशाल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आयोजन समिति के प्रभारी राजकुमार जैन ने बताया कि वृंदावन के आचार्य किशोर शरण महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिसके लिए मंदिर प्रांगण में व्यासपीठ बनाई जा रही है। कथा का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे का रहेगा एवं यज्ञ का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से 6 बजे का रहेगा। कथा की शुरुआत कलश यात्रा से होगी जो 7 अप्रैल गुरुवार को प्रात: 9 बजे को निकलेगी। शास्त्री कृष्ण खंडेलवाल के सान्निध्य में होने वाले इस विशाल आयोजन में संजीव मित्तल मुख्य यजमान है एवं सुरेंद्र बंसल, रामचंद्र मलेठिया, लाल चंद्र ग्रोवर, सुनील वर्मा, आत्मा राम वर्मा, अरुण मित्तल, संदीप स्याग, राजेंद्र ताखर, मनोज नढानी, लवभूषण गुप्ता आदि यजमान है। पहली बार श्रीगंगानगर बार होने वाले इस महायज्ञ में करीब 9 लाख दुर्गासप्तसति पाठ की आहुतियां लगाई जाएगी। यज्ञशाला में नौ कुण्ड का निर्माण किया गया है, जिसमें एक कुण्ड पर चार यजमान पं. कृष्णदत्त शास्त्री एवं पं. योगेश शर्मा के आचार्यत्व में यजमान यज्ञ में आहुतियां डालेंगे।
- 501 महिलाओं के साथ निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा
आयोजन समिति प्रभारी राजकुमार जैन ने बताया कि आयोजन की शुरूआत कलश यात्रा और ध्वज यात्रा के साथ होगी, जिसमें 501 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकालेंगी। यह कलश में दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ होगी, जो होमलैण्ड के अंदर ही निकाली जायेगी। बैंड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच सभी श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। इस विशाल आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है और इस आयोजन में राजू ताखर, बलवीर ताखर, रिंछपाल दुर्गेश्वर, राकेश नारंग, विजय बंसल, रणवीर स्याग, पूनम वर्मा, विकास पारीक, सुभाष रणवां, संजीव गोयल, भवानी शंकर माहेश्वरी, रामेश्वर, भागीरथ, ललित शर्मा आदि अनेकों सहयोगी है। कलश यात्रा के समापन के बाद शास्त्री कृष्ण खंडेलवाल के सान्निध्य में दोपहर 12 बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि मंथन कर अग्नि प्रज्जवल्लित की जायेगी। पूरे आयोजन में गंगानगर के अलावा आस-पास के कस्बों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
