Header Ads Widget


 

झांकी वाले बालाजी मंदिर में धूमधाम से होगा हनुमान जन्मोत्सव


श्रीगंगानगर, सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से होगा। इस कार्यक्रम के लिए अभी से विशेष तैयारियां शुरू हो गई है। हनुमान जन्मोत्सव के तहत 15-16 अप्रेल को दो दिवसीय महाअनुष्ठान होगा।

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रभारी रामचन्द्र मोदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मंदिर की श्रीबालाजी बगीची में पहले दिन 15 अप्रेल को सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक राम नाम संकीर्तन होगा और उसके बाद श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ शुरू हो जाएगा। अगले दिन 16 अप्रेल को सुबह आठ से साढ़े आठ बजे राम नाम संकीर्तन व भजन कीर्तन होंगे। इसके बाद रामचरितमानस पाठ का भोग होगा व महाआरती होगी। मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय महाउत्सव के तहत 16 अप्रेल का रात्रि जागरण भी मंदिर की श्रीबालाजी बगीची में रखा गया है। इसमें बालाजी महाराज का गुणगान किया जाएगा। इसमें सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के सुरेन्द्र सिंगल पुजारी,

 मदनगोपाल अग्रवाल, बृजेश तलवार, मदनलाल खुराना, सुमित सिंगल, सोहनलाल छाबड़ा सहित कई सदस्य बाबा का गुणगान करेंगे। भजन मंडल के प्रधान सुरेन्द्र चौधरी व संरक्षक सेठ शंकरलाल बजाज ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में पिछले कई वर्षों से लगातार हर रोज 108 सुंदरकांड के पाठ होते हैं। इसके साथ- साथ सालासर धाम की तरह जय जय हनुमान जय जय सियाराम जाप की 800 माला, 216 हनुमान चालीसा व 216 हनुमानाष्टक पाठ नियमित रूप से होते हैं। मंदिर की ओर से हर रोज सुबह आधा घण्टे का राम नाम संकीर्तन किया जाता है और हर मंगलवार व शनिवार को भगवान के भक्तों के घर निशुल्क अद्धरात्रि जागरण किया जाता है