Header Ads Widget


 

Bollywood में गंगानगर के युवा देवेश शर्मा के बढ़ते कदम

अनेकों मॉडलिंग और शॉर्ट फिल्मों में अभी तक आ चुके हैं नजर,स्टार भारत के राधा कृष्ण सीरियल में बलराम के पुत्र उलमूका के रोल मे दिखा चुके हैं अपनी एक्टिंग का जलवा।
श्रीगंगानगर की गलियों से निकलकर एक और युवा बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने निकल चुका है शुरुआती दिनों में ही इस युवक को मुंबई के चकाचौंध भरी बालीवुड की दुनिया में तवज्जो मिलनी शुरू हो गई है यह युवक है श्री गंगानगर का देवेंश शर्मा इस युवक को जो मुख्य पहचान मिली है 


कि स्टार भारत चैनल के राधा कृष्ण सीरियल में बलराम के पुत्र उलमूका के रोल मे किए गए उनके कार्य से, स्टार प्लस मे रिश्तों का चक्र व्यूह ,कलर टीवी पर तु ही आशकी, सोनी टीवी के चंद्रगुप्त मौर्य , स्टार भारत के साम दाम दंड भेद मे, सिन्थोल् के विज्ञापन मे, मेंटल शॉर्ट फिल्म मे, किंग फिसर के विज्ञापन मे, श्री राम इंटरटेंटमेंट की शॉर्ट फिल्म दुल्हन मे,इसके बाद ये युवक अनेकों कांसेप्ट में भाग लेता रहा है यही नहीं अनेकों शॉट फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। देवश शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड में आज कल का ट्रेड है "जो दिखता है वही बिकता है" का है इसी को ध्यान में रखकर वह अपनी फिटनेस के प्रति बहुत ही सजग रहते हैं जिम के साथ-साथ नियमित रूप से खाने-पीने और डाइट प्लान के अनुसार चलना इनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है। गणगोर नगर निवासी संगीता शर्मा-कैलाश शर्मा के पुत्र देवेश का बचपन से ही झुकाव माडलिंग व एक्टिंग की तरफ रहा है उनकी स्कूली शिक्षा श्रीगंगानगर के अनेकों स्कूलों में रही अंत में BDIS से ड्रॉपआउट होकर ,पदमपुर में भी कुछ समय स्कूली शिक्षा प्राप्त की, कॉलेज शिक्षा पदमपुर व बीकानेर से प्राप्त की साथ ही उन्होंने कॉलेज समय से ही मुंबई में रहते हुए अनेकों एक्टिंग और मॉडलिंग की वर्कशॉप सेमिनार डिप्लोमा प्राप्त किया इसी का परिणाम है कि आज उन्हें एक्टिंग की दुनिया में सीरियस ले लिया जा रहा है। अभी हाल ही मे उनका विवाह फाल्गुनी शर्मा से हुआ है। एक छोटा भाई तान्या शर्मा अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुआ यूट्यूब पर गाना;-
गंगानगर की अस्मिता जैन का गाया हुआ एक लव सॉन्ग जिसमें बेतोर लीड कलाकार के रूप में अस्मिता व देवेश है। "तुझे मे ही " टाइटल के साथ यह गाना रिलीज हुआ है। देवेश ने बताया कि गूगल पर उनके अभी तक की यात्रा की संपूर्ण डिटेल मिल जाएगी। उन्होंने कहां की गंगानगर के युवाओं को बॉलीवुड मे करियर बनाने के लिए सही मार्गदर्शन व गाइडलाइन नहीं मिल पाती इसी को ध्यान में रखते हुए भविष्य में वह कोशिश करेंगे कि गंगानगर में एक मॉडलिंग और एक्टिंग स्टूडियो तैयार किया जाए जिससे कि नए कलाकारों को फिल्मी दुनिया में एडजस्ट होने में सुविधा हो सके और वह अपना करियर बना सकें।।