कार्यक्रम में जन कल्याण हेतु सवा लाख बीज मंत्रों का जाप किया जाएगा

श्रीगंगानगर। हरमिलापी कॉलोनी गली नं. 4 स्थित मनोरथपूर्ण हरमिलापी श्री हनुमान मंदिर में 10 दिवसीय दूसरा विशाल श्री गणपति जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जो कि 31 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरूआत 30 अगस्त को 3.15 बजे बैंड़ बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणपति का आगमन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान जन कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए गणेश जी महाराज के सवा लाख बीज मंत्रों का जाप प्रारम्भ होगा। प्रतिदिन शाम को हरमिलापी महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन संध्या एवं आरती होगी। इसके साथ ही गणेश जी को विशेष छप्पन भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रसाद समोसा, कचोरी, बर्फी, खीर, पाव-भाजी, ड्राइफू्रूट, फल का वितरण भक्तों में किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पं. जितेन्द्र झा ने बताया कि महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाल गणेश बनो प्रतियोगिता, धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी, दही हांडी फोड, मेहंदी, थाली सजाओ, लड्डू गोपाल सजावट आदि शामिल है। पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की जाएगी। महोत्सव में गणेश जी का खजाना प्रसाद स्वरूप भाग्यशाली भक्तों को वितरित किया जाएगा।