Header Ads Widget


 

66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने

"ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इस आयोजन में गांव 66 आरबी के सरकारी विद्यालय के खेल मैदान में जहाँ बच्चों ने व बङो ने अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया वहीं गांव 65 आरबी की एक बेटी पूनम नायक जो की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 66 आरबी में कक्षा-12 में पढ़ती हैं उसने समापन समारोह में अपनी मधुर आवाज़ का ऐसा जादू बिखेरा कि वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उसे सुन कर सभी को लता मंगेशकर की याद आई वीडियो देखें:
उस समय मंच संचालन कर रहे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 67 आरबी के अध्यापक लक्ष्मण भाटी ने पूनम को गीत सुनाने के लिये मंच पर बुलाया और पूनम ने जैसे ही अनुरोधा पोडवाल के गाये गीत "मधुबन खुश्बू देता है.. जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है...!" गाना शुरु किया पूरे विद्यालय परिसर में यकायक सन्नाटा पसर गया और सभी मंत्र मुग्ध होकर गीत को सुनने लगे। 

 ये भी पढ़ें:चाहते हैं जीवन में खुशहाली तो पति और पत्नी (Husband And Wife ) के रिश्ते में आने वाली ज्यादातर  समस्याये कैसे होगी दूर जानें और अपनाये ये उपाय.. भाग -2

उपस्थित अध्यापक,ग्रामीण, महिला,विद्यार्थी, खिलाङी सभी अनायस ही गीत के बीच में तालियाँ बजाने लगे और पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गङगहाट से गूंज उठा। उस समय मंच संचालन कर रहे अध्यापक लक्ष्मण भाटी जो कि स्वयं गाने का शौक रखते हैं ने पूनम की खूब तारीफ की और विडियो बनाया तथा सभी से निवेदन किया कि क्यों ना हम पूनम बेटी की एक पहचान बनाने में हम सब मदद करें और सभी को पूनम का विडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद का आह्वान किया। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पूनम के गीत वायरल हो रहे है पूनम नायक की आवाज को खूब प्यार मिल रहा है। 

 ये भी देखें=नाराज बीवी को मनाने के तरीके और टिप्स : Apne Ruthe Patni Ko Kaise Manaye

गरीब परिवार की इस बेटी के पिता भंवर लाल दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।पूनम को बचपन से ही गाने का बहुत शौक है और उसने अभी तक केवल विद्यालय स्तर तक ही गाया है यदि उसको सही प्लेट फार्म मिले तो ये बेटी पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती है।गले में इतनी मधुरता है कि कभी-कभी लता मंगेशकर की आवाज का आभास होता है। सोशल मीडिया पर भी लोग पूनम की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।पूनम के गीत विडियो अब तक लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है।पूनम की बङी बहन प्रियंका की आवाज़ भी बहुत अच्छी है। दोनो बहनों को संगीत की दुनियां में बेहद तरक्की मिले यही शुभकामना है