*नाराजगी और उसका कारण*
पत्नी अगर नाराज है, तो हर पति को उसकी नाराजगी का कारण मालूम होना चाहिए। जाहिर सी बात है वो बिना किसी बात के तो नाराज नहीं हुई होंगी। ऐसे में सबसे पहले वो क्यों नाराज है, यह जानने का प्रयास करें। इसके लिए उनसे बैठकर बात करें। अगर वो घर की किसी बात को लेकर नाराज है, तो उन्हें समझें। उनकी नाराजगी का जो भी कारण है, अगर हो सके तो उस नाराजगी के कारण का समाधान करें
* गलती को स्वीकार करें *
अगर पत्नी की नाराजगी की वजह मालूम है और वो आपकी वजह से नाराज हैं, तो ऐसे में बिना देर किए गलती को स्वीकार करें। मानते हैं कि गलती हर व्यक्ति से हो सकती है, लेकिन गलती स्वीकार कर ली जाए, तो सामने वाले का गुस्सा कम हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपनी गलती नहीं मान रहे, जिस वजह से पत्नी का गुस्सा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी गलती को स्वीकार करके आप अपनी पत्नी को मना कर उसका गुस्सा शांत कर सकते हैं इससे रिश्ते में कड़वाहट को आने से भी रोका सकते हो।
* शांत होने का वक्त दें*
जब पत्नी का गुस्सा अधिक हो, तो उस मामले पर अपनी तरफ से कुछ न बोलें। अगर आप उस बात पर तुरंत अपना पक्ष रखेंगे तो हो सकता है कि उनका गुस्सा पहले से भी ज्यादा हो जाए। ऐसे में बेहतर होगा कि उन्हें शांत होने का वक्त दें। उनकी किसी भी बात पर सोच समझकर ही प्रतिक्रिया दें। जब उनका गुस्सा थोड़ा शांत हो जाए तब उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें।
*तुरंत रिएक्ट न करें*
पत्नी अगर गुस्से में आपको कुछ बोलती हैं तो उस समय सुन लें, भले ही उनका क्रोध शांत होने पर आप उन्हें समझा सकते हैं। अगर उस दौरान आप उनकी बातों पर रिएक्ट करेंगे तो उनका गुस्सा और भी अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि जब वो नाराज हो, तो उस समय उनकी बातों को सिर्फ सुनें। उसपर ओवर रिएक्ट न करें। उनपर चिल्लाने की बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें।
* काम में हाथ बटाएं *
घर संभालना कोई आसान काम नहीं होता। पत्नी घर और बाहर के हर काम को मैनेज करती है। ऐसे में कई बार उनका मन चिड़चिड़ा हो जाता है। इसलिए जब वो नाराज हों तो उन्हें मनाने के लिए एक तरीका यह हो सकता है कि घर के काम में आप उनका हाथ बंटा सकते हैं। हर रोज के कामों से उन्हें आजादी देंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा और उनका गुस्सा भी खत्म हो जाएगा।
* फूलों से मनाएं *
महिलाओं को फूलों से अत्यधिक प्रेम होता है। ऐसे में उनके मूड को सही करने के लिए फूलों का सहारा लिया जा सकता है। ऑफिस से घर लौटते समय पत्नी को मनाने के लिए फूलों का बुके या फिर गजरा लेकर जा सकते हैं। पत्नी को मनाने का यह एक अच्छा तरीका हो सकता है।
ये भी पढ़ें -Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल
*प्यार भरे पल बिताएं*
अगर पत्नी नाराज है और आप उनका मूड सही करना चाहते हैं, तो उनके साथ कुछ अकेले में पल बिताएं। उनसे प्यार भरी बातें करें और पत्नी को अहसास करवाएं की आप उन्हें बहुत प्यार करते हैं
*गिफ्ट दें*
कई बार पत्नी को मनाना हो तो आप उन्हे उनकी पसंद का उपहार (Gift) दे जिससे अगर वो आप से नाराज हो तो भी उपहार स्वरूप आपके प्यार को पाकर वो जरूर खुश होगी
* फिल्म (Movie) का प्लान करें *
अगर आपकी बीवी मूवी देखने की शौकीन हैं, तो ये तरीका काम आ सकता है। पत्नी का मूड बेहद खराब है तो उन्हें मूवी डेट पर ले जाने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप ऐसी मूवी का भी चुनाव कर सकते हैं, जिसमें उनके पसंदीदा स्टार हों। पत्नी को मनाने में ये तरीका मददगार हो सकता है।
* स्पेशल डिश बनाएं *
पति को खुश रखने के लिए तो पत्नी रोज खाना बनाती हैं, लेकिन जब पत्नी नाराज हो तो पति भी उनके लिए उनका पसंदीदा खाना बनाकर उन्हें खिलाएं, तो जरा सोचिए वो कितनी खुश हो जाएंगी। ऐसे में अगर नाराज पत्नी को मनाने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो ये तरीका वाकई में काम आ सकता है।
*हाथों से खिलाएं *
खाना बनाने के अलावा अगर बीवी को अपने हाथों से खिलाएंगे, तो इससे वो और भी ज्यादा प्रभावित होंगी। इसलिए पत्नी का मूड अगर ज्यादा खराब हो, तो उनके लिए न सिर्फ उनकी पसंद का खाना बनाएं बल्कि उन्हें प्यार से खिलाएं भी, इससे उनका गुस्सा काफी कम हो जाएगा।
* रोमांटिक अंदाज अपनाएं *
अगर कुछ रोमांटिक अंदाज अपनाना चाहते हैं, तो घर में जगह जगह पर छोटे छोटे नोट्स बनाकर रख दें। उन नोट्स में अलग-अलग अंदाज में माफी वाले कोट्स लिखें। ये तरीका अलग व अनोखा होगा और असरदार भी। जब आप ऐसा करेंगे, तो पत्नी को मनाने में आप कामयाब हो सकते हैं।
*शॉपिंग पर ले जाएं *
शॉपिंग करना हर महिला को पसंद होता है। तो उन्हें शॉपिंग पर ले जाने का प्लान बनाएं। शॉपिंग पर जाकर उनका मूड फ्रेश हो सकता है। तभी मौके की तलाश कर उनसे अपनी गलती की माफी मांगे। वो पक्का मान जाएंगी। ।
* सरप्राइज *
सरप्राइज भला किसे नहीं पसंद होता। शादी के कुछ समय बीत जाने के बाद आमतौर पर पति इन सभी चीजों पर इतना ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। कई बार सरप्राइज देकर भी पत्नी के गुस्से को शांत किया जा सकता है। अगर इस तरीके को सही से करेंगे, तो उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है।
* बच्चों से मदद लें*
अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो बीवी को मनाने के लिए उनकी सहायता भी ले सकते हैं। जब बीवी गुस्से में हो तो बच्चों के जरिए उनसे बात करें और कुछ ऐसी बातें कहें जिसमें आप उनकी तरीफ कर रहे हों। ऐसा करने से उनका मूड बेहतर होगा और गुस्सा भी कम होगा।
* वादा करें *
अगर बीवी आपकी किसी गलती से नाराज है, तो उनसे माफी मांगे। जब आप उनसे माफी मांगे, तो उन्हें उस समय यह महसूस होना चाहिए कि आपको अपनी गलती का आभास है। यही नहीं माफी मांगने के साथ ये भी वादा करें कि आप इस गलती को फिर नहीं दोहराएंगे।
*बहस करने से बचें*
कोशिश करें कि पत्नी अगर नाराज है, तो इस दौरान बहस करने से परहेज करें क्योंकि इससे आपके बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। किसी बात को लेकर आपके विचार नहीं मिल रहे व पत्नी नाराज है, तो उस समय बहस करने से बचें इससे रिश्ता और भी बेहतर बनेगा।
*अलगाव न आने दें *
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है, तो वो दोनों आपस में बात करना बंद कर देते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि उन्हें स्पेस देना है, लेकिन बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ देना है। इन दोनों के बीच का अंतर आपको खुद समझना होगा। पत्नी संग हुई नाराजगी को अलगाव में न बदलने दें। इसके लिए जब भी उनका मूड थोड़ा बेहतर हो, तब उनसे बात करें।
* अच्छी बातों पर दें ध्यान*
अगर आपकी पत्नी कुछ आदतों को लेकर नाराज रहती है, तो ऐसे में उन चीजों को करने से बचें, देखेंगे कि कुछ ही समय बाद उनका गुस्सा भी कम होने लगेगा।
*बात करें*
पत्नी को मनाने के लिए बात करना भी एक तरीका हो सकता है। पत्नी से बात करना जरूरी है इसके लिए वक्त निकालें। आप चाहें तो डिनर टेबल पर या फिर सोने से पहले उनसे बात कर सकते हैं। पत्नी से पूछे कि उनका दिन कैसा बिता व अपने दिन के बारे में भी बताएं। इससे पति पत्नी के बीच का संबंध और अधिक मजबूत होगा व बीवी की नाराजगी दूर हो जाएगी।
.
* ट्रिप प्लान करें *
काम का दबाव है, तो आस-पास की जगह पर पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी से अलग फ्रेश होने के लिए कुछ पल मिलेंगे, तो उनका आधा गुस्सा ऐसे ही गायब हो जाएगा। उन्हें समय दें जितना हो सके उनसे बात करें। और अपनी गलती की माफी भी मांगे। *तारीफ़ करें*
अगर पत्नी गुस्से में हैं तो पत्नी की तारीफ करें। उनकी अच्छी बातों के बारे में बताएं, जिससे मुद्दे से उनका ध्यान हटेगा। साथ ही उनका गुस्सा भी थोड़ा कम हो सकता है। ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगना चाहिए कि आप ये सब बनावटी कर रहे हैं।
* वीडियो मैसेज भेजें*
बीवी को मनाने के लिए उन्हें वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। इस मैसेज में उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इस मैसेज में नाराजगी वाली बात न करें। उनसे प्यार भरी बातें बोलें।
Tag
#biwi ko manane ka upay
#बीवी हो जाए नाराज तो मनाने के ये हैं बिल्कुल सटीक उपाय, विश्वास न हो तो ...
#रूठी पत्नी को मनाने के तरीके
#25+ नाराज पत्नी को मनाने के तरीके - Naraz Biwi Ko Kaise Manaye in ...

