Header Ads Widget


 

बाबा रामदेव जी महाराज विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पैदल यात्रा का आयोजन

बाबा रामदेव जी महाराज  विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पैदल यात्रा का आयोजन 5 राज्यों से होते हुए रामदेवरा पहुंचेगी


श्रीगंगानगर बाबा रामदेव जी महाराज रूणेचा सेवा संस्थान रामदेवरा द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज समाज उत्थान विश्वविद्यालय की रूणेचा रामदेवरा, तहसील पोकरण, जिला जैसलमेर में स्थापना हेतु एक पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव जी महाराज रूणेचा सेवा संस्थान रामदेवरा के पदाधिकारी धर्मपाल कटारिया पैदल यात्रा संयोजक, गोपाल कांटीवाल पैदल यात्रा प्रदेशाध्यक्ष, दानाराम मेहरड़ा पैदल यात्रा सह संयोजक, मनसुख कानवलिया, सतनाम बरोड़, कृष्ण कांवलिया सह संयोजक पैदल यात्रा, वीना चौहान, हेतराम छींपा, बीएस राणा, बीएस चौहान, निशा कौशिक, कमला वर्मा, राजकुमार जोग, दशरथ, एडवोकेट विनोद गर्ग, राजदीप गोल्डी द्वारा दी गई। 


जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि यह पैदल यात्रा 5 राज्यों - पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से होकर रामदेवरा पहुंचेगी, जो 5 महीने अर्थात 151 दिन चलेगी। पैदल यात्रा बाबा रामदेव जी का मंदिर एवं भगत हुकमाराम जी का मंदिर गांव पतरवाला तहसील अबोहर पंजाब से दिनांक 10 जुलाई 2022, वार रविवार, तिथि शुक्ल पक्ष की एकादशी को सुबह 8:15 से शुरू होगी। इस मौके पर इस दिन मंदिर में सुबह 7.00 बजे से लेकर 8.00 बजे तक पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया है। 


तत्पश्चात् बाबा रामदेव के जयकारों के साथ यह पैदल यात्रा रवाना हो जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से दिनांक 10 जुलाई रविवार सुबह 7.00 से 8.00 तक होने वाले इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस पैदल यात्रा के शुरुआती कार्य में अपनी सामूहिक भागीदारी की उपस्थिति दर्ज कराने एवं पैदल यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चलकर इस कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया है।