Header Ads Widget


 

तुलसी की पूजा कैसे करें , हिन्दू धर्म में क्यों है तुलसी पूजन ज़रूरी जानें

 हिंदू धर्म में तुलसा जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसा जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। 



मां तुलसी की पूजा से धन, सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। चूँकि माँ तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इनकी पूजा करने से भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:Rajasthan भानजी के (मायरा) भात में रुपयों का लगा ढेर,81 लाख नकद ,16 .5 बीघा खेती की जमीन, 23 लाख के गहने ( ज़ेवर) और धान से भरी नई ट्रैक्टर ट्रॉली दे आए, सवा तीन करोड़ का (मायरा) भात

तुलसी की पूजा कब और कैसे करें 


सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, इसके बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। जल के बाद तुलसी माता के पत्तों पर सिंदूर लगाएं। संभव हो तो पूजा के बाद तुलसी की माला का जाप करें। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर रखें। जो भक्त सच्ची श्रद्धा और लगन से उनकी पूजा करते हैं, उन पर भी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

ये भी पढ़ें:66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने

तुलसी पूजा के बिना कोई भी कार्य अधूरा माना जाता है। क्योंकि माता तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं इसलिए भोग लगाते समय तुलसी के पत्तों का प्रयोग जरूर करें। तुलसी की मात्रा को बहुत ही पवित्र माना जाता है इसलिए कोशिश करें कि अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं। माना जाता है कि इस पौधे को घर के आंगन में लगाने से घर में सुख-शांति आती है और अपार लाभ भी होता है।