भानजी के (मायरा) भात में रुपयों का लगा ढेर,81 लाख नकद ,16 .5 बीघा खेती की जमीन, 23 लाख के गहने ( ज़ेवर) और धान से भरी नई ट्रैक्टर ट्रॉली दे आए, सवा तीन करोड़ का (मायरा) भात।
देखा जाए तो राजस्थान की शादियों की चर्चा तो पूरे देश दुनिया में होती है। इसी तरह की एक और शादी हो रही है राजस्थान के नागौर जिले मे। नागौर जिले में रहने वाले एक जाट परिवार ने अपनी भानजी के(मायरा) भात में रुपयों का ढेर लगा दिया। इतना(मायरा) भात भर दिया कि नया रिकॉर्ड ही बना दिया। (मायरा)भात में इतना पैसा और जेवर दिए गए कि उसे देखने के लिए दर्जनों गावों के लोग वहां आ पहुंचे। भानजी के तीन मामा और उसके नाना(मायरा) भात के दौरान मौजूद रहे। समाज के बड़े लोगों के सामने ये (मायरा) भात भरा गया। इसकी पूरे जिले में ही नहीं पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। नागौर के डेह तहसील के बुरड़ी गांव का यह मामला है।
ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी जिसने 650 कुआरी लड़कियों के साथ किया ये घिनौना काम
दरअसल बुरड़ी गांव के रहने वाले भंवर लाल गरवा की बेटी की बेटी की शादी हो रही है। भंवर लाल के तीन बेटे हैं जिनका नाम हरेन्द्र, रामेश्वर और राजेन्द्र है। परिवार के पास करीब (350) तीन सौ पचास बीघा खेती की जमीन है। हरेन्द्र, रामेश्वर और राजेन्द्र की भानजी की शादी होनी है। भानजी अनुष्का झाडे़ली गांव की रहने वाली है। भानजी का (मायरा)भात जब भरा गया तो इस(मायरा)भात मे गरवा परिवार की ओर से रुपयों का ढेर लगा दिया गया। मामा और नाना थाल में रुपए लेकर पहुंचे।
नाराज बीवी को मनाने के तरीके और टिप्स : Apne Ruthe Patni Ko Kaise Manaye
गरवा परिवार ने मायरा भरा तो उसमें 81 लाख रुपए नगद,16.5 बीघा खेती की जमीन, 23 लाख रुपए के गहने अनाज से भरी हुई नई ट्रैक्टर ट्रॉली और एक activa भानजी को दी है। साथ ही परिवार के लोगों को चांदी का रुपया दिया है ।
अनुष्का के नाना भंवर लाल गरवा ने कहा कि हमारे यहां परपंरा रही है बहू, बेटी और बहन को ही सबसे बड़ा धन माना जाता है। इनका सम्मान सबसे ज्यादा जरुरी है। दिल खोलकर भात भरने की हमारे पुरखों की प्रथा रही है। बेटी और बहन के भाग से ही सब कुछ मिलता है, तो समय आने पर उनको वापस लौटाना भी सबसे ज्यादा जरुरी है। इस(मायरा) भात की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। भात के कार्यक्रम में परिवार और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। और इस अनोखे अंदाज में मायरा भरने के अदभुत पलों के साक्षी बने
Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल part -2

.webp)