Header Ads Widget


 

चाहते हैं जीवन में खुशहाली तो पति और पत्नी (Husband And Wife ) के रिश्ते में आने वाली ज्यादातर समस्याये कैसे होगी दूर जानें और अपनाये ये उपाय...

 

Husband And Wife  के रिश्ते में आने वाली ज्यादातर  समस्याये व उनका स्थाई समाधान कैसे करें 


पति पत्नी (Husband Wife)के बीच जितना प्यार अधिक होता है, उतना ही इस रिश्ते में तकरार भी होती है। छोटे-मोटे झगड़े होना तो चलता है, लेकिन कई बार ये झगड़े काफी बढ़ जाते हैं। इससे दोनों के बीच दूरियां आ जाती हैं। ऐसे में युवा जन सन्देश के इस लेख में हम पति पत्नी के रिश्ते में होने वाली कुछ आम समस्याओं के बारे में बता रहे हैं। साथ ही उनके समाधान के बारे में बताएंगे।


 पति पत्नी (Husband Wife) के रिश्ते में समस्या व उनके समाधान | Pati Patni Ke Riste Mein Hone Wali Common Problem And Solution
पति-पत्नी के जीवन में कई बार ऐसा मोड़ आता है, जब दोनों के बीच झगड़े काफी बढ़ जाते हैं। जिनके बारे में नीचे हम पति-पत्नी के रिश्ते में होने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा करेंगे। 

1. झूठ बोलना (To lie)
पति पत्नी (Husband Wife) में से किसी एक का झूठ बोलना दोनों के रिश्ते में परेशानी का कारण बन जाता है। कई बार ऐसा मौका आता है, जब पति या पत्नी को अपने दिनचर्या या किसी काम को लेकर झूठ बोलना पढ़ता है। ये झूठ अगर किसी तरह पार्टनर के सामने आ जाता है, तो दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना तय है।  बार-बार ऐसा हो, तो दोनों के रिश्ते में दरार आ सकती है।
समाधान: पति पत्नी(Husband Wife)के रिश्ते को बनाए रखने के लिए  पहली बात दोनों पार्टनर को ध्यान रखना चाहिए वो  दोनों एक-दूसरे से हर बात को लेकर पारदर्शिता रखें। भले ही बात कितनी बड़ी क्यों न हो, लेकिन आपका पार्टनर उसे समझेगा। यह सोचते हुए रिश्ते को बचाने के लिए बोला गया झूठ सामने आने पर ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आपका झूठ दूसरों से पता चलता है, तो उस से आपके पार्टनर को बहुत तकलीफ हो सकती है। खुद से बताने पर वो आपकी बात को समझेंगे और इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
2. भरोसा न करना (don't trust)
हर रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है। उसी प्रकार पति पत्नी(Husband Wife)का रिश्ता भी भरोसा पर ही कायम रहता है। अगर दोनों में से किसी एक के मन में पार्टनर के प्रति शक है, तो यह रिश्ते में दरार का कारण बन सकता है। शक के कारण शुरू हुई दोनों में छोटी-छोटी तकरार कब रिश्ते में एक बड़ी समस्या का रूप ले, इसका दोनों में से किसी को पता भी नहीं चलेगा।

समाधान: पति-पत्नी (Husband Wife) के रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरूरी है। भरोसा न करने के कारण उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए एक-दूसरे को अपनी दिनचर्या के बारे में बताएं। अगर किसी दोस्त के साथ बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें भी साथ में लेकर जाएं। इससे उन्हें समझ आ जाएगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनपर कितना भरोसा करते हैं।

3. एक-दूसरे से बोर होना(bore each other)
शादी के कुछ समय के बाद कुछ कपल्स को रिश्ते में बोरियत महसूस होने लगती है, जिसके चलते बात-बात पर नोकझोक होती हैं। रोजाना एक ही Rutin को follow करते रहने की वजह से उन्हें रिश्ते में किसी तरह के नयापन का एहसास नहीं होता है। इससे देखते ही देखते दोनों के संबंध कमजोर होने लगते हैं।

समाधान: रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ पल अपने रिश्ते को संवारने के लिए निकालना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में एक दूसरे के प्रति (exsitement)एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए समय निकालकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। Month में एक बार दोनों बाहर डिनर के लिए जाएं। वापस लौटते समय दोनों लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। साल में एक से दो बार holiday प्लान कर सकते हैं।
4. बातों में कमी(short of things)
बातचीत ही तो लोगों को एक दूसरे से जोड़ कर रखती है।  दोनों पार्टनर कई बार अपने-अपने दफ्तर के काम से लेकर दूसरी जिम्मेदारियों के चलते एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिस से दोनो के संबंध कमजोर होने लगते है। अगर पति-पत्नी (Husband Wife) में बहुत कम बात हो , तो उन्हें लग सकता है कि अब उनके बीच में प्यार नहीं रहा। यही से रिश्ते में परेशानियों की शुरुआत हो सकती है।

समाधान: अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखने और समस्याओं को दूर रखनें के लिए अपने पार्टनर के साथ हर दिन संवाद करें। उसने दिन भर क्या-क्या किया, इसके बारे में बात करे। व्यस्त दिनचर्या के बाद पति-पत्नी (Husband Wife)  को एक-दूसरे के साथ कुछ प्यार भरी बातें जरूर करनी चाहिए।

5. बदलने का प्रयास(try to change)
शादी के बंधन में बंधे दोनों लोग एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। इसलिए दोनों की सोच विचार, रहन सहन के तरीका अलग हो सकता हैं। जिस से कई बार पार्टनर (partner) एक दूसरे को अपने अनुसार बदलने की कोशिश करते हैं। इस बदलाव से दोनों में बहस हो जाती है। और रिश्ते खराब हो सकते हैं।

समाधान: पार्टनर (partner)को बदलने का प्रयास न करें। जब  कि उन्हें बताएं कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या पसंद नही है।जिस से उन को बदलने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, उन्हें वे खुद अपना लेंगे। उनकी किसी भी आदत को बदलने के लिए जोर न डालें। 
6. ईर्ष्या की भावना(sense of jealousy)
वैसे तो हर पति पत्नी(Husband Wife)के बीच में बहुत प्रेम होता है, पर कई बार Husband Wife को उनके काम या लोगों के बीच में मिलने वाले सम्मान को लेकर ईर्ष्या होने लगती है। इसी ईर्ष्या के चलते दोनों के बीच में वाद-विवाद हो जाता है। और इसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। जिस से कई बार रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं
समाधान: पति-पत्नी (Husband Wife) के बीच में ईर्ष्या की वजह से होने वाली समस्या को दूर करना है, तो दोनों में से जो भी ईर्ष्या की भावना रखता है उसे इस भावना को त्यागना होगा। और दोनों एक दूसरे को अहमियत देनी सीखनी होगी। तभी उनका रिश्ता मजबूत होगा


7. ध्यान न देना(neglect)
कई बार पति या पत्नी (Husband Wife) एक दूसरे पर ध्यान नहीं देते ये भी रिश्ते में समस्या का कारण बन जाता है। जब - जब पति या पत्नी (Husband Wife) एक दूसरे को अनदेखा करते हैं, तो उनके रिश्ते खुद-ब-खुद बिगड़ने लगते हैं। 

समाधान: पति या पत्नी (Husband Wife) के ध्यान न देने के कारण रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए पति-पत्नी (Husband Wife)   को एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। एक दूसरे की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। जससे आपके पार्टनर को जब भी आपकी जरूरत होगी वह आप को अपने साथ पायेगा और  इस से दोनों के रिश्ते को लेकर हो रही परेशानी कम हो सकती है।
8. सराहना की कमी(lack of appreciation)
पति पत्नी(Husband Wife) एक दूजे के लिए बहुत कुछ करते हैं फिर भी उनमें कुछ कमी रह जाती है, क्यों की वो कई बार वो एक-दूसरे के द्वारा किए गए कुछ कामों की सराहना करना भूल जाते हैं।जिससे दूसरे पार्टनर के मन में यह भावना आ जाती है कि आप उनके काम को महत्व नहीं दे रहे हैं। और इसे लेकर कई बारी पति-पत्नी (Husband Wife) के बीच में लड़ाई भी हो जाती है, जिससे कि दोनों के संबंध में समस्या उत्पन्न हो जाती है।
समाधान: दोनों के इस प्यार भरे रिश्ते( relation) में यह समस्या कभी नहीं होगी, अगर उनके द्वारा किए गए किसी भी काम के लिए आप उनकी सराहना करेंगे और उन पर प्यार(love) जताएंगे। इससे उन्हें इस बात का एहसास होगा कि आप उनके हर छोटे कदम पर ध्यान रखते हैं और इसका महत्व समझते हैं।

9. तनाव(Tension)
तनाव (Tension)व्यक्तिगत हो या काम का जिसको लेकर अच्छे खासे रिश्ते में दूरियों बन जाती है। जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं, वो छोटी छोटी बातों को लेकर पार्टनर संग लड़ने लगते हैं।  ऐसे में पति-पत्नी (Husband Wife) के रिश्ते में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

समाधान: अगर पति पत्नी(Husband Wife) में एक भी तनाव में है, तो अच्छा होगा अगर वो बात-बात पर गुस्सा करने की बजाय इसे मामले में अपने पार्टनर से बात करें। जिससे सामने वाला आपके तनाव को कम करने की कोशिश करेगा। इस बात का  हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को ज्यादा परेशानी ना हो । जब पार्टनर का तनाव  कम हो जाएगा, तो रिश्ते खुद-ब-खुद ठीक हो जायेंगे 


10. आर्थिक समस्या(financial problem)
कई बार पति पत्नी(Husband Wife)के रिश्ते में हो रही समस्या का कारण आर्थिक तंगी भी हो सकती है। जब किसी व्यक्ति के पास अपने दैनिक खर्चे के लिए पैसे नहीं होते हैं, तो उसका परेशान होना स्वाभाविक है। कई बार ऐसी स्थिति में बिना वजह के भी पार्टनर पर गुस्सा निकल जाता है। ऐसे में दोनों के रिश्ते में खटास आ जाती है 

समाधान: इस परेशानी के समाधान के लिए अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति को समझें। हो सके तो घर के खर्चों में उनका हाथ बटाएं। अगर आपके पास कमाई का कोई साधन नहीं है, तो आर्थिक सहायता करने के लिए कुछ वक्त तक अपनी जरूरतों को सीमित या काम कर सकते हैं। इससे पार्टनर भी आप को समझेगा कि आप उनके लिए कुछ चीजों का त्याग कर रहे हैं, जिसे देखकर उनका आपके प्रति प्यार पहले से भी ज्यादा होगा।



इस से आगे पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और पढ़े