Header Ads Widget


 

छात्र संघ पंजाबी गायक कलाकार रेशम सिंह अनमोल देंगे प्रस्तुति


Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसकी वजह

श्रीगंगानगर। सेठ जी एल बिहाणी एसडी लॉ पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर में छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन समारोह दिनांक 8 दिसंबर गुरुवार को प्रख्यात पंजाबी गायक कलाकार रेशम सिंह अनमोल करेंगे। इसी संदर्भ में आज होटल प्रतीक प्लाजा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, 

तुलसी की पूजा कैसे करें , हिन्दू धर्म में क्यों है तुलसी पूजन ज़रूरी जानें

जिसमें सौरभ मीडिया के सौरभ जैन ने सभी का स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए एसडी लॉ पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रितिक गुप्ता ने बताया कि रेशम सिंह अनमोल पहली बार गंगानगर आ रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखना और छात्र हित में कार्य करना ही हमारा मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि रेशम सिंह अनमोल 8 दिसंबर को प्रातः 11 बजे छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद छात्रों से रूबरू होंगे एवम अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी

 इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन से जुड़े एवं संयुक्त व्यापार मंडल के सचिव निश्चय जानवेजा, एड गुरु राजकुमार जैन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एसडी पीजी कॉलेज लवीश गुप्ता, सक्रिय छात्र नेता दुष्यंत खीचड़, ईशनवीर मान, दर्श नारंग, एसडी लॉ कॉलेज के उपाध्यक्ष कपीश मोहनका, मनदीप सिंह, संयुक्त सचिव प्रवीण गोल्यान, महासचिव केशव चौधरी, आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि यह आयोजन साफ स्वच्छ मनोरंजन के लिए एवं युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में आयोजित करवाया जा रहा है और इसमें पूरा शहर सादर आमंत्रित है। यह कार्यक्रम बिलकुल निशुल्क है और एंट्री ले लिए फ्री पास दिए जा रहे है जो कॉलेज या संबंधित लोगों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते है।


66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने

रेशम सिंह अनमोल के प्रसिद्ध गाने - चेते करदा, कंगना, तेरे पिंड, नागनी, चेते करदा 2, मुंडा प्यार करदा, सरूर, जट दी यारी, भाभी थोड़ी एंड आ, वीजा, नजारे, खेत रन्हु, हार्टबीट, टेक मि अवे, हिमाचल दा सेब, इतियादी। रेशम सिंह अनमोल पंजाब के नामचीन गायक कलाकार है और युवाओं में उनके गाने खासे लोकप्रिय रहते है।