महिला सफाई कर्मचारियों व उनके परिजनों पर किए गए घातक हमले के हमलावरों को गिरफ्तार करने व कड़़ी कानूनी कार्यवाही की माँग
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगे्रस ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अनूपगढ़ में महिला सफाई कर्मचारियों व उनके परिजनों पर किए गए घातक हमले के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने करने की माँग की है।
ये भी पढ़ें:Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल
ज्ञापन में बताया कि गत रात्रि लगभग 8 बजे वार्ड नं. 17, अनूपगढ़ में लगभग दो दर्जन लोगों द्वारा नगर पालिका अनूपगढ़ में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी सुमन पत्नी सुनील कुमार एवं रेशमा देवी पत्नी महावीर प्रसाद के घर में घुसकर उन पर व उनके पारिवारिक सदस्यों पर घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमलें में नगर पालिका अनूपगढ़ में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी सुमन पत्नी सुनील कुमार एवं रेशमा देवी पत्नी महावीर प्रसाद सहित उनके पारिवारिक सदस्य बुरी तरह से घायल हुए हैं तथा उन्हें शरीर के विभिन्न स्थानों पर चोटें आई है। हमलावरों द्वारा महिला सफाई कर्मचारी सुमन के साथ मारपीट के साथ-साथ लज्जाभंग करने की कौशिश की गई है। इस घटना से जिलेभर के सफाई कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार एवं असामाजिक तत्वों की सरेआम गुण्डागर्दी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने जिला पुलिस अधीक्षक से माँग की है कि नगर पालिका अनूपगढ़ में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी सुमन पत्नी सुनील कुमार एवं रेशमा देवी पत्नी महावीर प्रसाद एवं उनके परिजनों पर किए गए घातक हमले में लिप्त समस्त व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरूद्व सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करके कड़ी सजा दी जाये, अन्यथा मजबूरन जिलेभर में सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी जिसने 650 कुआरी लड़कियो के साथ किया ये घिनौना काम
इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, नगर महामंत्री आर्यन भारती, एडवोकेट अजय बोहत, विजय लखा, सीताराम सारसर, विजय भाटिया, सिकंदर भाटिया, राजेन्द्र शेरा, विजय वाल्मीकि, राजेन्द्र वाल्मीकि, धनुष नरवाल, विनोद वाल्मीकि, सन्नी भादड़, विशाल वाल्मीकि सहित अनेक सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

.webp)