Header Ads Widget


 

डॉ.अम्बेडकर जयंती मनाएंगे धूम धाम से

ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी जिसने 650 कुआरी लड़कियो के साथ किया ये घिनौना काम 

रायसिंहनगर,10 अप्रैल, डॉ भीमराव अम्बेडकर संघ बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

  डाॅ. भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष यंग प्रकाश जोहिया ने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाने निर्णय संघ द्वारा लिया गया है। सर्व प्रथम अम्बेडकर चौक पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थानीय डॉ आंबेडकर भवन में सभा का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन शाम 7.00 बजे चौक पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: कलयुग में अपने पति के प्राण वापिस लाई कलयुग की सावित्री 

  बैठक में हरीश डाबी उपाध्यक्ष नगर पालिका, रतन डाबी , पन्नालाल प्रधानाध्यापक, रमेश सिवान, मोहनलाल डागला, सोहनलाल सूढा, रामस्वरूप मेहरड़ा, बाबूलाल कांडा, धर्मपाल व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:चाहते हैं जीवन में खुशहाली तो पति और पत्नी (Husband And Wife ) के रिश्ते में आने वाली ज्यादातर  समस्याये कैसे होगी दूर जानें और अपनाये ये उपाय...

मजहबी सिख समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को ठंडे पानी की सेवा की छबील लगाई जाएगी

श्रीगंगानगर, 10 अप्रैल 2023: मजहबी सिख समाज के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान कर्मचारियों की आवश्यक बैठक पब्लिक पार्क में स. हरबंस सिंह मट्टू तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह आदिवाल (पूर्व उपनिदेशक पशुपालन विभाग) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, अपराधों से दूर रहने, समाज के युवाओं के लिए कोचिंग-सेंटर खोलने, राजनीतिक शक्तियों को हासिल करने, बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रिंसीपल भजनसिंह घारू ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को ठंडे पानी की सेवा की छबील लगाई जाएगी तथा 23 अप्रैल, 2023 को पंचायती धर्मशाला में मजहबी सिख समाज के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान कर्मचारियों की एक विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:Bollywood Actress in Bhojpuri:  बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल

इस अवसर पर प्रिंसीपल भजनसिंह घारू संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मजहबी सिख महासभा, स. हरबंस सिंह मट्टू महासचिव राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह आदिवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, स. परमजीत सिंह मट्टू सोसायटी महासचिव, स. अर्जुन सिंह गिल, स. जगदेव सिंह, स. हरबंस सिंह ढोटी, स. लाल सिंह मट्टू, प्रताप सिंह गिल, स. गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, डॉ. दलजीत सिंह मट्टू, विक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन प्रिंसीपल भजन सिंह घारू ने किया।