ये भी पढ़ें:Manisha Dudi बीकानेर के सभी वीडियो देखें
- प्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की कक्षाओं में मिलेंगा प्रवेश, लर्न एंड एक्सप्लोर के तहत होगा पाठयक्रम
श्रीगंगानगर,। श्री अरोड़वंश पब्लिक स्कूल जवाहर नगर श्रीगंगानगर में 12 अप्रैल बुधवार को एशिया की सर्वश्रेष्ट प्री स्कूल चैन यूरो किड्स की स्थापना हुई। इस विषय पर स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सनातन धर्म अरोड़वंश ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में यूरो किड्स स्कूल की स्थापना होने से बहुत से बच्चों को हम प्री प्राइमरी लेवल से ही तैयार कर सकेंगे और इससे उनका मनोबल भी बढेंगा। अरोड़वंश पब्लिक स्कूल को हम निरंतर उच्च स्तरीय सुविधाओं से साथ जोड़ रहे है ताकि हमारे स्कूल के बच्चों का सर्वांगिण विकास हो सके।
ये भी पढ़ें:Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल
इस अवसर पर जयपुर से आई यूरो किड्स स्कूल की चीफ काउंसेलर श्रीमती बेअंत कौर एवं रिर्सोस पर्सन वंदना भाटिया ने बताया कि यूरो किड्स वर्तमान में 350 शहरों में 900 स्कूलों को चला रहा है। इसके तहत अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में प्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की क्लासेज आधुनिक सुविधाओं के साथ यूरो किड्स के हिसाब से स्थापित की गई। इस प्री स्कूल में बच्चों को प्ले वे एवं म्यूजिकल तरीकों से पढ़ाया जाता है जिससे बच्चों को पढऩे में मन लग जाता है। श्री अरोड़वंश ट्रस्ट के सचिव सीए नीरज चावला ने बताया कि अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में किंडर गार्डन सैक्शन हेतु वातानुकुलित कमरे प्रारम्भ किये गये है, जिसमें बच्चों के लिए सभी प्रकार के खिलौने, एज्यूकेशनल इपक्वीपमेंटस, आदि स्थापित किये गये है।
ये भी पढ़ें:Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसकी वजह
यूरो किड्स का लर्न एंड एक्सप्लोर तकनीक द्वारा बच्चों को पढ़ाने का तरीका अपने आप में विशिष्ट है, इसमें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता की भी आदत डाली जाती है। बच्चों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें योगा टे्रनिंग भी जायेगी। समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी स्कूल में करवाई जाती है। यूरो किड्स के पाठयक्रम को हावर्ड यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ दी डेवलपिंग चाइल्ड के शोध निष्कर्षों के अनुसार डिजाइन किया गया हे। यूरो किड्स के कार्यक्रम मेें बच्चों की आयु के अनुसार शिक्षा दी जाती है, इसके लिए स्टॉफ की विशेष रूप से ट्रेनिंग भी यूरो किड्स के नैश्नल प्रोग्राम के तहत करवाई जाती है।
श्री अरोड़वंश पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में यूरो किड्स के बैनल पर बच्चों को न्यूनतम शुल्क पर अंतराष्ट्रीय स्तरीय शिक्षा देने के लिए ट्रस्ट द्वारा यह प्रयास किया गया है। इसके बाद विधिवत फीता काटकर यूरो किड्स स्कूल की लॉन्चिंग की गई, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन कुक्कड़, ट्रस्ट के सन्नी नागपाल, सोनू अनेजा, मुकेश वधवा, अमित छाबड़ा, डॉ. केके गल्होत्रा, विरेन्द्र राजपाल, एड. अजय मेहता, एडगुरू राजकुमार जैन, सौरभ जैन, श्रीमती मीनू मिगलानी, कार्यक्रम संयोजक सुनिता राजदेव, जगदीश सुथार, मोनिका बहल आदि अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन स्कूल की अध्यापिका सुमन नेहरा एवं प्रियंका कालड़ा ने किया। अंत में सभी को नवस्थापित यूरो किड्स के क्लासरूम की विजिट भी करवाई गई।
ये भी पढ़ें:नाराज बीवी को मनाने के तरीके और टिप्स : Apne Ruthe Patni Ko Kaise Manaye

.webp)