श्रीगंगानगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
श्रीगंगानगर शहर आज लगभग 4 घंटे तक भगवा रंग में रंगा नजर आया। मौका था विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का, जब हाथों में केसरिया ध्वज लेकर मानो पूरा शहर शोभायात्रा में उमड़ पड़ा। शाम 4:15 बजे विधि विधान से हनुमान चालीसा के पाठ और पूजा अर्चना के साथ बाद श्री गोपी राम गोयल की बगीची से शोभायात्रा प्रारंभ हुई । इससे पहले श्री गोपी राम गोयल की बगीची में श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल व संत समाज की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन करवाकर शोभा यात्रा का प्रारंभ किया।
नव दुर्गा के रूप में घोड़े पर सवार होकर निकली श्रीगंगानगर की बेटियां
शोभायात्रा के आगे नव दुर्गा के रूप में घोड़ों पर सवार होकर श्रीगंगानगर की बेटियां निकली तो पूरा शहर मानो उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। सुखाड़िया सर्किल से लेकर नेहरू पार्क तक शहर का ऐसा कोई कोना नहीं था जहां गलियों चौराहों और छतों पर लोग इस भव्य शोभायात्रा को देखने और पुष्पवर्षा करने के लिए खड़े ना हो। शोभा यात्रा का जगह जगह अनेक धार्मिक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ये
ये भी पढ़ें Rajasthan भानजी के (मायरा) भात में रुपयों का लगा ढेर,81 लाख नकद ,16 .5 बीघा खेती की जमीन, 23 लाख के गहने ( ज़ेवर) और धान से भरी नई ट्रैक्टर ट्रॉली दे आए, सवा तीन करोड़ का (मायरा) भात
शहर के लोगों ने इस शोभायात्रा के स्वागत में अपने पलक पावडे बिछा दिये। शोभा यात्रा के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों पर शहर के लोग शोभायात्रा में सम्मिलित धर्मप्रेमी लोगों की खाने पीने की वस्तुएं देने के लिए मनुहार करते दिखाई दिए। शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों के लोग सम्मिलित हुए जिनमें राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल थे। बैंड और ढोल की थाप पर हाथों में केसरिया झंडा लिए धर्मप्रेमी लोग झूमते नाचते-गाते हुए पूरे रस्ते सुखाडिया सर्किल से लेकर नेहरू पार्क पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के तमाम पदाधिकारी और अनुगामी संगठनों के कार्यकर्ता व्यवस्था बनाते दिखाई दिए। पूर्णतः शांतिपूर्वक और अनुशासन से निकाली गई इस शोभायात्रा में पधारने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों ने इस शोभा यात्रा को भव्य बनाने और इस में सम्मिलित होने के लिए शहर की सभी संस्थाओं और लोगों का आभार व्यक्त किया ।
ये भी पढ़ें:Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल

