आखिरी दिन अंकुर मगलानी ने समर्थकों के हुजूम के साथ पूरी ताकत झोंकी
-न्यू क्लॉथ मार्केट, बीरबल चौक, इंदिरा चौक और रघुनाथ मंदिर मार्केट एरिया में किया सघन जनसंपर्क
श्रीगंगानगर, नवंबर। विधानसभा चुनाव का आज शाम 6 बजे प्रचार समाप्त होने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने दिनभर समर्थकों के हुजूम के साथ न्यू क्लॉथ मार्केट, बीरबल चौक, इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 62,63, 64 और रविंद्र पथ पर रघुनाथ मंदिर मार्केट (अरोडवंश मार्केट) में सघन जनसंपर्क किया। यह सघन जनसंपर्क किसी बड़े रोड शो से काम नहीं था।उनके काफिले में बड़ी संख्या में नर-नारी शामिल रहे।सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर अंकुर मगलानी ने उक्त इलाकों में सभी दुकानों और घरों में जाकर 25 नवंबर को कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ का बटन (नंबर 01) दबाने की अपील की। शाम 6 बजे अंकुर मगलानी ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं अपील की कि अब घर-घर,गली-गली, मौहल्लों,गांवों और ढाणियों में जाकर लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने की अपील करें। खुद अंकुर मगलानी भी शाम 6 बजे से देर रात तक वोट देने के लिए व्यक्तिगत रूप से लोगों से मेल-मुलाकात करते रहे। श्री मगलानी जहां भी व्यक्तिगत रूप से गए, बड़े आत्मविश्वास के साथ वापस आए।उनको हर जगह भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों का कहना है कि यह चुनाव श्रीगंगानगर में 25 वर्ष से चल रहा कांग्रेस का सूखा खत्म करेगा। चुनाव प्रचार अभियान में अंकुर मगलानी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। अब कल शुक्रवार को सभी व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलेंगे और वोट देने की अपील करेंगे। परसों शनिवार को मतदान को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। श्री मगलानी के चुनाव कार्यालय में काफी गहमागहमी है। सभी मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी ने बूथवार अपना काम संभाल लिया है।ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम भेज दी गई हैं। इस बीच श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव टहलसिंह संधू ने आज शाम कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर अगले दो दिन की चुनावी रणनीति के बारे में अहम दिशा निर्देश दिए। जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पूरी फौज कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए तैयार है।मतदान में किसी को भी कोई गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। जिला प्रवक्ता अमित नागपाल ने कहा कि जिस तूफानी रफ्तार से चुनाव प्रचार,सघन जनसंपर्क, रोड शो और घर-घर जाकर टीमों ने कांग्रेस की रीति-नीति,कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रत्याशी की स्वच्छ, ईमानदार और बेदाग छवि का जी-जान से प्रचार प्रसार किया है, उस लिहाज से वे दावा कर सकते हैं कि अंकुर मगलानी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
