Header Ads Widget


 

अब रायसिंहनगर वासियों को मिलेगी 90% छूट पर दवाइयां : ठोलिया

*रायसिंहनगर को मिली बड़ी सौगात*
अध्यक्ष राकेश ठोलिया के प्रयास लाए रंग
अब रायसिंहनगर वासियों को मिलेगी 90% छूट पर  दवाइयां : ठोलिया
सहकारिता के क्षेत्र में नवगठित अनूपगढ़ जिले की रायसिंहनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति को जिले की प्रथम प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का आवंटन हुआ है l
दिल्ली के अंदर आयोजित एक कार्यक्रम में केवीएसएस को जन औषधि केंद्र के कोड का आवंटन हुआ 
अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए पिछले काफी समय से प्रयास किया जा रहा था यह जन औषधि केंद्र खुलने से आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी बाजार भाव से 90 प्रतिशत तक की रियायत (छुट )पर आमजन को दवाई उपलब्ध कराई जाएगी l
सहकारिता के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश ठोलिया मुख्य प्रबंधक गिरधारी लाल सहारन फार्मासिस्ट रामस्वरूप को केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने केंद्र आवंटन का प्रमाण पत्र सौपा l