Header Ads Widget


 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024

भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 4 फरवरी 2024 को भूमिपुत्र फाउंडेशन रायसिंहनगर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं जनजागृति कार्यक्रम के तहत रायसिंहनगर में नाटक मंचों का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस जनजागृति कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक किशोर जी, पुलिस उपअधीक्षक अनु बिश्नोई, यातायात प्रभारी श्री महावीर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भूमिपुत्र फाउंडेशन के अध्यक्ष तेजाराम नोखवाल ने बताया कि भारत 2022 में 1.68 लाख से अधिक मौतों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की रिकॉर्ड उच्च संख्या पर पहुंच गया है, जो प्रति दिन 462 मौतों या हर तीन मिनट में एक मौत के बराबर है।  यह वृद्धि चिंताजनक है, खासकर तब जब भारत का लक्ष्य 2030 तक मौतों की संख्या को आधा करना है। 
सड़क सुरक्षा 100 दिवसीय कार्य योजना अभियान के तहत इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से किया गया। उसके बाद रायसिंहनगर शहर के मुख्य मार्गो जैसे हांडा चौक, ट्रक यूनियन ,वाल्मीकि चौक, मुख्य बस स्टैंड, सब्जी मंडी अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग में भूमिपुत्र फाउंडेशन के द्वारा आमजन को बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन चालकों एवम चौपाइयां वाहन चालकों बिना सीट बेल्ट लगे हुए को नाटक मंचन के माध्यम से जागरूक किया गया। जिसकी प्रस्तुति विजय कुमार सोखल, सुनील कुमार द्वारा दी गई। आमजन एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा सप्ताह, ऑपरेशन गरिमा, नशे की लत से दूर रहने के बारे में नाटक मंच का आयोजन कर प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में कांस्टेबल संदीप कुमार, जगदीश कुमार, अंजू मकानी, इंद्रजीत सिंह तथा भूमिपुत्र फाउंडेशन से सचिव प्रमोद कुमावत, प्रदीप कुमार, श्रीमती किरण बादल, मनोज कुमार, कानाराम नोखवाल, अजय गोतम, मयंक नोखवाल, अध्यापक निर्मल जोशी, मनीष भोभरिया, भूपेंद्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे और इस सड़क सुरक्षा एवं जन जागृति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।