Header Ads Widget


 

प्रतिष्ठित होटल केएलएम वालों के नए संस्थान केएलएम इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 20 को

श्रीगंगानगर मे शहर के प्रतिष्ठित होटल केएलएम वालों के नए संस्थान केएलएम इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 20 फरवरी से होने जा रहा है। संस्थान के डायरेक्टर पिंटा मित्तल ने बताया कि 20 फरवरी से इस इंस्टीटयूट में नये वैच प्रारंभ किये जा रहे है, जिसके लिए एडमिशन शुरू कर दिए गए है। मैन बस स्टैंड के पास मुखर्जी नगर में बने इस नए कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस केएलएम इंस्टीट्यूट में शहर एवं बाहर की बेहतरीन फैकल्टी टीम द्वारा बैंक, एसएससी, रेलवे, दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, सोईटी, एलडीसी, आरएएस, महिला एएसआई, पशु परिचर, पटवार, ग्राम सेवक, वनरक्षक, वनपाल, महिला सुपरवाइजर, जेल वार्डेन, शिक्षक, रीट, सीटेट, प्री बीएड बीएसटीसी, पीटीआई आदि सभी प्रकार के कोर्सेज की तैयारी करवाई जाएगी। इसी संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में सौरभ मीडिया के एमडी सौरभ जैन ने सभी का स्वागत किया।
    संस्थान की निदेशक श्रुति मित्तल एवं हर्षित मित्तल के मार्गदर्शन में केएलएम ग्रुप के इस नये संस्थान को संचालित किया जायेगा एवं इसका मैनेजमेंट कार्य किशन कुमार देखेंगे। इंस्टीटयूट के शुभारंभ अवसर पर पहले 20 विद्यार्थियों को फीस में 10 प्रतिशत की विशेष रियायत दी जायेगी। इसी प्रकार संस्थान में आर्मी में कार्यरत अभिभावकों के बच्चों को भी 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। संस्थान में हर विद्यार्थी को पहले तीन दिन निशुल्क डेमो दिया जायेगा, जिसके बाद उसके पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही उसका एडमिशन किया जायेगा। इसी प्रकार संस्थान में हर विद्यार्थी को पर्सनलाइज्ड नोटस दिये जायेगा और उसका नियमित रूप से एसेसमेंट किया जायेगा। इसके अलावा विशेष रूप से डाउट क्लिरिंग सेशन नियमित रूप से चलाये जायेंगे एवं कोर्स का पूरा सलेबस समय पर पूरा करवाया जायेगा ताकि विद्यार्थी को रिविजन के लिए भी पूरा समय मिल सके। केएलएम इंस्टीटयूट में अंग्रेजी के लिए सुनील तनेजा सर, पोलिटिकल के लिए राम सिंह सर, गणित के लिए राजीव सिहाग सर, जनरल साइंस के लिए मुकेश सहारण सर, भारतीय भूगोल के लिए सुरेन्द्र सोढी सर, रिजनिंग के लिए प्रदीप गोदारा सर, राजस्थान भूगोल के लिए दीनदयाल सर, आर्ट एंड कल्चर के लिए उग्रसेन गोदारा सर, पंजाली के लिए अमृत सर आदि को जोड़ा गया है। सभी विद्यार्थियों को संस्थान के नवनिर्मित भवन में वर्तमान समय के अनुसार सभी प्रकार की सुख सुविधाएं भी दी जायेंगी जैसे डिजिटल बोर्ड, वातानुकुलित क्लास रूम, आदि।