Header Ads Widget


 

युवा अग्र समिति का 13वां होली महोत्सव 25 मार्च को


 आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, सभी को सौंपी जिम्मेवारियां
श्रीगंगानगर। सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में युवा अग्र समिति द्वारा 13वां होली महोत्सव 25 मार्च 2024 सोमवार को बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इस संदर्भ में आज दिनांक 19 फरवरी को मां अन्नापूर्णा रसोई घर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से मीडिया प्रचार प्रसार का जिम्मा सौरभ मीडिया के एडगुरू राजकुमार जैन एवं सौरभ जैन को सौंपा गया। इस बैठक में आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने एवं भव्य बनाने के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये। बैठक में निर्णय हुआ कि आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्याम हनुमान मंडल के राजू सिंगल ही मुख्य रूप से भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान कड़ी खीचड़े का विशेष प्रसाद लगाया जायेगा जो जयको लंगर सेवा समिति द्वारा लगाया जायेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार बाबा का दरबार अयोध्या श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाया जायेगा एवं छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जायेगा। इसके अलावा बाहर के सुप्रसिद्ध झांकी कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी एवं झांकियां प्रस्तुत की जायेगी। इस बैठक में राजेश अग्रवाल, विजय सरावगी, दीपक बंसल चाचाण, संजय बड़ोपोलिया, दीपक बंसल, आशिष गुप्ता, विशाल गुप्ता, आशू बंसल, अरूण अग्रवाल, भटेश सर्राफ, सोनू चमडिय़ा, अमित मित्तल, अमित बंसल, अंकित सिंघल आदि अनेकों समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।