Header Ads Widget


 

सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम

श्रीगंगानगर, । सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो, इसके लिए सेवादारों में सेवा की होड़ सी लगी हुई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्रीबालाजी कुटिया एवं जाट धर्मशाला में की गई है। अखण्ड राम नाम संकीर्तन सियाराम जय जय सियारामा सियारामा जय रामा जय जय रामा... की गूंज रहेगी। महिला सेवादार भी तैयारियों में जुटी हुई है।
सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पांच दिवसीय अखण्ड राम नाम संकीर्तन के लिए सौलह- सौलह मंडल सदस्यों की टोलियां बनाई गई है। भोजन प्रसादी की व्यवस्था रामेश्वर वर्मा एवं सोहनलाल घोड़ेला के नेतृत्व में तीस सदस्यों की टीम को सौंपी गई है। श्रीकुबेर भंडारा सेवा में नरेश किरोड़ीवाल, कमल वर्मा, केवल कालड़ा, चन्द्रशेखर खुराना एवं रामप्रताप वर्मा, सवामणि सेवा में सुरेन्द्र चौधरी, रतनलाल चनाणी, सेठ शंकरलाल बजाज, सम्पतराय अग्रवाल एवं बृजलाल सिंगल, चाय प्रसादी व्यवस्था में चानणराम वर्मा, बब्बू मैनी, धर्मपाल मारोटिया, बालाजी बगीची प्रबंधन में पवन राजपाल, लाइट डेकोरेशन व्यवस्था में महेन्द्र छींपा, सूरज कुमार, हीरालाल, लक्की, इन्द्र व गणेश शर्मा, जूता केन्द्र में योगेश वधवा, हनी भठेजा, मुकेश भाटीवाल व बीस अन्य सदस्य, मंदिर परिसर में सवामणि प्रसाद वितरण व्यवस्था में दिनेश बिरथलिया, सुरेश कुमार, जगदीश बजाज, आए हुए श्रद्धालुओं के लिए जल व्यवस्था ओमप्रकाश पानी वाले, सुनील गुप्ता, भंडारा प्रसाद तैयार करने की व्यवस्था में अशोक नागपाल, सुमन कुमार अग्रवाल, अश्विनी नारंग, अनिल चौधरी व राजेश सुखीजा, खोया पाया केन्द्र पर के.के. सोनी, ब्रिजेश तलवार, अनिल मल्होत्रा एवं मंदिर के गृभगृह पूजा पाठ व्यवस्था में पुजारी पं. रामसजीवन तिवाड़ी एवं पं. संजीव भारद्वाज सेवा दे रहे हैं।
लड्डू बर्फी एवं फलों की सवामणियों का भोग : मंदिर में बीते दो दिनों में डेढ़ सो से अधिक सवामणियों का भोग लगाया जा चुका है। अग्र सेवा समिति की ओर से फलों की सवामणि का भोग लगाकर वहां आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर दिया जाता है। अग्र सेवा समिति के अध्यक्ष किशन खारीवाल व नितिन खारीवाल के नेतृत्व में समिति सदस्य एवं पदाधिकारी इस सेवा में लगे हुए हैं। इसके अलावा सौ से अधिक लड्डू व बर्फी की सवामणि का भोग लगाया जा चुका है। सवामणि तैयार करने की व्यवस्था मंदिर में ही की गई है, ताकि शुद्धता से तैयार सवामणि का भोग बाबा को लगाया जा सके।
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी व ठहरने की व्यवस्था : मंदिर में धोक लगाने तथा दिन रात संकीर्तन सुनने के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद एवं ठहरने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। जाट समाज संस्था के अध्यक्ष सुभाष गोदारा सहित जगदीश झोरड़ एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से जाट धर्मशाला में यह व्यवस्था निशुल्क की गई है। भोजन प्रसाद की व्यवस्था श्रीबालाजी बगीची में की गई है।