Header Ads Widget


 

अपना घर राज्य सरकार के साथ संयुक्त रूप से चलाएगा आश्रयहीन असहाय लावारिस प्रभु स्वरूप पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान

श्रीगंगानगर। अपना घर आश्रम (भरतपुर) की विचारधारा के अनुरूप "कोई भी आश्रयहीन असहाय बीमार सेवा एवं संसाधनों के अभाव में दम न तोड़े" के क्रम में संस्था द्वारा राजस्थान प्रदेश को आश्रयहीन असहाय बीमार रहित बनाने के लिए आश्रयहीन असहाय लावारिस प्रभुस्वरूप पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुवात दिनांक 29 फरवरी 2024 को राजस्थान के समस्त 7 संभागों में एक साथ की जा रही है, जो 5 मार्च तक 2024 तक जारी रहेगा। इसी संदर्भ के आज होटल प्रतीक प्लाजा में एक प्रेस वार्ता सौरभ मीडिया द्वारा आयोजित की गई जिसमें संस्था के अध्यक्ष राजेश जैन, संरक्षक राजेंद्र लोहिया, जगीर चंद फरमा, राजकुमार जैन, बसंत आसोपा, अर्जुन वधवा, सुरेंद्र गर्ग, कुसुम जैन, हरीश शर्मा, रेणु अग्रवाल, पदम गुप्ता, सौरभ जैन, निर्मल जैन, आदि अनेकों ने इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अभियान के तहत पठानवाला श्रीगंगानगर स्थित अपना घर आश्रम को ज़िला श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ में 1 से 3 मार्च तथा जिला हनुमानगढ़ में 4 व 5 मार्च को अभियान चलाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान अपनाघर आश्रम तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी व सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के असहाय, लावारिस बीमार प्रभुजनों को रेस्क्यू किया जा सकेगा, जिन प्रभुजनों को रेस्क्यू किया जावेगा उनकी सूचना सम्बंधित थाने में सूचना मुहिया कराने के उपरांत रेस्क्यू किया जा सकेगा तथा इसमें सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ऐसे प्रभुजनों को चिन्हित करेंगे। साथ ही इस संस्था द्वारा हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नम्बर 08764396816 (पठानवाला श्रीगंगानगर) तथा 09950737673 (भरतपुर मुख्यालय) पर आम नागरिक भी सूचना दे सकेंगे। सूचना मिलते ही ऐसे प्रभुजनों को अपना घर की टीम द्वारा रेस्क्यू कर लाया जाएगा तथा आश्रम में लाकर सभी आवश्यक सुविधाएं देने का प्रयास किया जावेगा।

रेस्क्यू अभियान के लिए पठानवाला आश्रम द्वारा चार टीमें बनाई गई हैं जो एम्बुलेंस मय चालक व प्रभारी केयर टेकर, मेडिकल किट व अन्य आवश्यक सामान के साथ दिनांक 1 मार्च से 5 मार्च तक तीनो जिलों का सघन दौरा करेगी, इसमें आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस किराए पर भी ली जावेंगी। इस अभियान के लिए आश्रम द्वारा 25 बेड आरक्षित किये गये हैं व आवश्यकता होने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी कर ली जावेगी। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी आश्रयहीन बीमार राजस्थान की सड़कों पर दम तोड़ने को मजबूर न हो।