Header Ads Widget


 

श्रीमद्भागवत मानस कथा 14 से 20 मार्च तक- 13 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत मानस कथा 14 से 20 मार्च तक
- 13 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
- मुकेश ओडिटोरियम में होगा आयोजन, गुरू मां चैतन्य मीरा होंगी कथा व्यास
श्रीगंगानगर। गोविंद गीता सत्संग समिति श्रीगंगानगर के तत्वाधान में दिनांक 14 से 20 मार्च तक जवाहर नगर स्थित मुकेश ओडिटोरियम में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत मानस कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता सौरभ जैन ने बताया कि प्रख्यात गुरू मां चैतन्य मीरा इस कथा में कथा व्यास होंगी व कथा का समय रोजाना दोपहर 2.30 बजे का रहेगा। कथा के उपलक्ष में दिनांक 13 मार्च बुधवार को दोपहर 3 बजे चहल चौक स्थित श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। कथा के दौरान 16 व 17 मार्च को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक गुरूमां के सान्निध्य में पंचतत्व ध्यान साधना का कार्यक्रम भी रहेगा, जिसके लिए सुरूचि अग्रवाल को कोर्डिनेटर बनाया गया है। इस संदर्भ में आज आयोजित प्रेस वार्ता में गुरु मां चैतन्य मीरा ने कहा कि अभी हाल ही में अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर की स्थापना हुई है इसी कारण हम भी भागवत कथा में इस बार प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएंगे इसलिए इसका नाम श्रीमद्भागवत मानस कथा रखा गया है। प्रेस वार्ता में श्रीमती रेखा भाटी, विनीता आहूजा, राजकुमार जैन, उदय अग्रवाल, सौरभ जैन आदि समिति के अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।