Header Ads Widget


 

आबकारी विभाग के समक्ष सयुक्त छात्र मोर्चा का घेराव

आबकारी अधिकारी बनवारी लाल सैनी को बर्खास्त करने की मांग
श्रीगंगानगर : सयुक्त छात्र मोर्चा के नेतृत्व में एक मामले में मुलजिम को छुपाने, उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को जेल भेजने और न्यायालय के समक्ष झूठे साक्ष्य पेश करने के दोषी पीओ बनवारी लाल सैनी को बर्खास्त करने, रात्रि 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने, बस स्टैण्ड, छात्रावास, धार्मिक व शिक्षण संस्थानों के नजदीक शराब के ठेके व शराब गोदाम को हटाया जाने, शराब की अवैध ब्रांचों पर कार्रवाई करने आदि मांगों को आबकारी विभाग के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया भारी पुलिस जाब्ते के बीच छात्र नेताओं ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया 
सयुक्त छात्र मोर्चा के संयोजक सुदेश बिश्नोई ने कहा कि आबकारी विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है जिले में अवैध शराब पकड़ने के नाम पर लीपापोती की जा रही है अवैध बेचने वालों को बनवारी लाल जैसे ऑफिसर बचा लेते है 
पूर्व छात्र नेता रविन्द्र तरखान ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने के बहुत मामले है लेकिन एक मुलजिम की जगह दूसरा व्यक्ति जेल जाने लगा तो संगीन मामलों में वांछित अपराधी किस्म के लोगों को कभी सजा ही नही होगी उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग ने अवैध ब्रांचों को मंजूरी देकर गांव गांव झगड़ने करवाने का काम किया है वहीं कई मुख्य बस स्टेंड व सार्वजनिक स्थलों पर ठेके खोलना बेहद गलत है 
एसएफआई जिला अध्यक्ष मुकेश मोहनपुरिया व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल ने भी आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए व जिले भर में सुधार लाने की मांग की

यह है मामला 
आबकारी निरोधक पुलिस थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2022 के अनुसार पीओ बनवारी लाल द्वारा मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान 20 लीटर हथकढ़ शराब खाट लबाना की रोही में किसी व्यक्ति को मोटरसाइकल पर ले जाते पकड़ने की कार्रवाई की गई व्यक्ति मोटरसाइकल छोड़ कर भागने में कामयाब हो गया उसके बाद मोटर साइकल के कागज़ात के आधार पर गोपीराम पुत्र दुलीचंद निवासी भागसर को मुलजिम बनाया गया जबकि गोपीराम से रिश्वत लेकर उक्त मुलजिम के दस्तावेजों के साथ अन्य व्यक्ति बलविंद्र सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी खाट लबाना को न्यायालय में पेश किया गया व जेल भेज दिया गया उसके बाद मुकदमा संख्या में 51/2022 में बलविंद्र सिंह पुत्र फौजा सिंह अन्य मामले मुलजिम है अर्थात दोनों मामलों में मुलजिम एक है और दस्तावेज अलग है जो कि पुलिस थाने के रिकार्ड में भी है आबकारी विभाग के समक्ष 21 फरवरी 2024 को उपस्थित होकर सुदेश बिश्नोई ने पीओ बनवारी लाल पर न्यायालय के समक्ष गलत व्यक्ति को पेश करने, मुलजिम को लाभ देने के लिए साक्ष्य छुपाने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया 
अब जिला आबकारी अधिकारी रीना छींपा ने उक्त मामले में जांच पड़ताल शुरू करवाई है जांच अधिकारी किशन सिंह राठौड़ पर भी सुदेश बिश्नोई ने बयान करवाने के बहाने बुलाकर झगड़ा करने, राजीनामा का दबाव बनाने और शराब पीकर गाली गलौच करने का आरोप लगाया है

इस मौके पर पूर्व छात्र नेता रविन्द्र तरखान, छात्र नेता सुदेश बिश्नोई, देवीलाल धोलीपाल , अमन सिंह धोलाचक , मोहित अरोड़ा , विनोद कुमार , गौतम जाखड़ , मुकेश मोहनपुरिया , पवन नांदीवाल , दीपक वर्मा , अक्षय नोखवाल , भरत जोग , चित्रेश साथी , विनय मायल, दीपक, नवीन शर्मा , अनुज खीचड़, दीपक अठवाल नीरज, अजय चालिया, डिंपल अनुपम , यशोदा मेघवाल, राधिका वर्मा, निकिता सोखल, डिप्पल सोखल,प्रीति, तम्मना फुलवरिया आदि छात्र छात्राएं शामिल रही


वार्ता में बनी सहमति

जिला आबकारी अधिकारी रीना छींपा व मोर्चा की ओर से रविन्द्र तरखान, सुदेश बिश्नोई, मुकेश मोहनपुरिया, पवन नंदीवाल, देवीलाल धोलीपाल, अमन सिंह धौलाचक आदि में मांग पत्र पर बिंदुवार उक्त मामले में जांच अधिकारी बदलने, जांच को एक सप्ताह में पूर्ण करने, बनवारीलाल सैनी पर सभी आरोपों को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने व अवैध शराब, ठेके और गोदामों पर कार्रवाई करने आदि बातों पर सहमति बनी है वहीं छात्र मोर्चा ने 20 मार्च तक के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है वहीं बनवारीलाल सैनी की बर्खास्तगी करने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया