आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया गंगानगर इकाई द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता भारत की जनवादी महिला समिति की पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड दुर्गा स्वामी व अन्य वक्ताओं के रूप में जनवादी लेखक संघ के राज्य कमेटी सदस्य आनंद कुमार जगदीश,एसएफआई के पूर्व जिला सचिव रणजीत राय व एसएफआई के प्रदेश संयुक्त सचिव कमलेश कुमारी उपस्थित रही!
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड दुर्गा स्वामी ने संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ मजबूती एकजुट होकर से लड़ने की जरूरत है बड़ी शर्म की बात है आजादी के बाद भी महिलाएं असुरक्षित है आज भी महिलाओं को दोएम दर्जे का माना जाना है इसलिए हम प्रगतिशील विचाराधारा के लोगों जी जिम्मेदारी बनती है की उनके हकों के लिए उनके साथ खड़े हों उनके शिक्षा,चिकित्सा और रोजगार और उसके सम्मान के सवाल पर उनके साथ संघर्ष में डटकर खड़े हों।
जनवादी लेखक संघ के राज्य कमेटी सदस्य आनंद कुमार जगदीश ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ताज्जुब की बात है कि महिलाओं का इस शोषणकारी व्यवस्था को स्वीकार कर लिया है जो बड़ा खतरनाक है पुरुष प्रधान समाज की पॉलिसी में औरत को गुमराह करने के सिवा कुछ नहीं है हमे महिला अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए मजबूत संघर्ष का निर्माण करना होगा ।
गोष्ठी का समापन शिक्षा और संघर्ष के नारे के साथ तहसील अध्यक्ष सुदेश बिश्नोई ने किया
विचार संगोष्ठी में एसएफआई प्रदेश संयुक्त सचिव कमलेश कुमारी,एसएफआई के पूर्व जिला सचिव रणजीत राय,तहसील अध्यक्ष सुदेश बिश्नोई,तहसील सचिव डिंपल अनुपम,राधिका वर्मा,यशोदा मेघवाल,पार्वती,निकिता,रिंकू,रमन, तमन्ना,मोनिका,हरीश छिम्पा,मनीष आदि मौजूद रहे।
