श्रीगंगानगर: दीपावली स्रेह मिलन के बहाने प्रमुख व्यापारी नेता, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महीपाल ने चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दे दिए। लम्बे राजनीतिक जीवन में यह पहला अवसर है, जब उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं। बिना किसी प्रचार-प्रसार के व्यक्तिगत निमंत्रण पर नई धानमंडी के ट्रेडर्स असोसिएशन भवन के सभागार में हुए इस स्रेह मिलन में हॉल खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोई मंच नहीं लगाया गया। आयोजक सहित सभी लोग नीचे सभागार में ही बैठे। गिने-चुने लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में आभार जताते हुए कहा कि राजनीति बाद में है, भाईचारा पहले है। उन्होंने कहा कि सराहना सुनकर बहक नहीं जाएं यह डर रहता है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी तरह गैर राजनीतिक स्रेह मिलन का ही उनका विचार था। ग्रहण आने के कारण वे राम-राम के दिन इसे नहीं रख पाए, लेकिन तय किया कि बाद में कार्यक्रम रखें ताकि सभी से मिलना हो सके। इसीलिए आज भी मैं यही बात कहता हूं कि राजनीति बाद में इलाके का भाईचारा पहले है।
उन्होंने राजनीति में अपने आने की चर्चा करते हुए कहा कि वे शुरू से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। उस समय भाजपा की रसीद बुक में एक रुपए की रसीद कटवाने वाले को सदस्य बनाया जाता था। वे अपने मोहल्ले में सदस्य बनाकर आते थे, तो केवल एक घर पुरुषोत्तम मुंडेवाला (कांग्रेसी नेता) को छोड़ बाकी सभी घरों के लोग भाजपा सदस्य बनते थे। जब प्रो. केदार चुनाव लड़ते थे, तब जनसंघ व भाजपा भी उनका सहयोग करती थी। प्रो. केदार की सभाओं में उन्हें बोलने का भी मौका मिलता था। बाद में तो स्थिति यह आ गई कि वार्डों में होने वाली सभाओं में वक्ताओं की सूची में उनका नाम सबसे पहले स्थान पर होता था। 1984 की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो श्रीगंगानगर क्षेत्र में भी तनाव पैदा हुआ और दंगे जैसे हालात बन गये। एसडी कॉलेज के मैदान में लगभग 5-6 हजार युवाओं का जलसा हुआ। इसमें बोलने का मौका मिला तो उन्होंने कहा कि इस इलाके के भाईचारे के लिए तनाव को समाप्त करने के लिए एकजुटता से काम करने की जरूरत है। श्रीगंगानगर का युवा किसी भी स्थिति में सौहार्द नहीं छोड़ेगा। इस अपील का जो प्रभाव हुआ, उससे काँफीडेंस पैदा हुआ।
राजस्थान के सियासी रण में अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट
महीपाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जब-जब जो काम सौंपा है, उन्होंने उसे पूरा किया। भले ही वह संगठन में कोई पद हो या फिर नगर विकास न्यास अध्यक्ष का पद। उन्होंने कहा कि जिस समय यूआईटी चेयरमैन का पद संभाला, उस समय जिला कलक्टर ने चार्ज सौंपते हुए कहा कि यूआईटी की वर्थ 80 करोड़ रुपए की है और अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद जब यह पद छोड़ा तो यूआईटी की वर्थ 2500 करोड़ की हो चुकी थी। आज जो सबसे बड़ी कॉलोनी गौतम बुद्ध नगर काटी जा रही है, किसानों से उसकी जमीन यूआईटी को दिलवाने का कार्य मैंने अपने कार्यकाल में किया। मिनी सचिवालय का कार्य प्रारंभ करवाया। इसके बनने के बाद बाजार से सटा सिविल लाइन की समस्त भूमि यूआईटी के अधीन होगी और शहर का स्वरूप बदलने का बड़ा काम हो सकेगा। उन्होंने यूआईटी अध्यक्ष के रूप में अमित शाह के समक्ष पहली बार व्यापारियों की स्थिति को लेकर जयपुर में हुई बैठक में दिये गये भाषण की चर्चा करते हुए कहा कि मैडम वसुंधरा राजे ने उन्हें मौका दिया तो उन्होंने कहा कि किसान की आय बढ़ाने की जरूरत है। किसान की आय बढ़ेगी तो ही पैसा बाजार में आएगा और व्यापारियों की स्थिति सुधरेगी। किसान की आय से ही बणियों की आय बढ़ती है। इसलिए किसान को सरसों के 6 हजार व कपास के 8 हजार रुपए भाव दिलाए जाएं। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज सरसों 7 हजार व कपास 10 हजार रुपए के भाव बिक रही है। बातों ही बातों में उन्होंने एमएलए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एमएलए तो लगता है कि सड़क व पार्कों जैसे छोटे-छोटे काम करवाने के लिए ही रह गये हैं। ये तो निकायों के काम हैं। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो ऐसा सिस्टम डवलप करेंगे कि आम आदमी का कार्य आसानी से हो। बेराजगारों की सुनवाई हो और रोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा जिले की सभी छह सीटें जीतेगी।
Manisha Dudi बीकानेर के सभी वीडियो देखें
महीपाल परिवार में सेवा का भाव : तरड़
भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने इस अवसर पर कहा कि संजय महीपाल ही नहीं, उनके पूरे परिवार में सेवा का भाव है। यह स्थिति गिने-चुने लोगों व परिवारों में ही देखने को मिलती है। स्रेह मिलन के माध्यम से उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से मिलने का अवसर दिया। मैं सभी का स्वागत व अभिनंदन करता हूं। भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है। राष्ट्रपति पद पर पहुंची द्रोपदी मुर्मू इसका उदाहरण हैं।
तुलसी की पूजा कैसे करें , हिन्दू धर्म में क्यों है तुलसी पूजन ज़रूरी जानें
संजय महीपाल नेतृत्व करें तो शुभ संकेत : गुप्ता
संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि संजय महीपाल अच्छी छवि के साथ व्यापार व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं। किसी के प्रति द्वेष भावना इनके मन में देखने को नहीं मिली। सचाई व अच्छे विचारों के हामी रहे हैं और जब भी इनसे चर्चा होती है, सभी को यही सीख देते हैं। इनका अच्छा प्रभाव है। नेक व्यक्तित्व के हैं। यदि यह इस शहर का नेतृत्व करें तो यह शुभ संकेत होगा। संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से इन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं।
राजस्थान के सियासी रण में अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट
सकारात्मक सोच संजय की विशेषता : गोयल
नई धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी बनवारीलाल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली स्रेह मिलन के रूप में संजय महीपाल ने हमें मिलने का अवसर दिया। इसके लिए ये साधुवाद के पात्र हैं। सकारात्मक सोच संजय महीपाल की विशेषता है। यूआईटी में चेयरमैन के रूप में कार्य करने का अवसर मिला तो काम करने का जज्बा दिखाया और सुधार किया। यदि राजनीति में आते हैं तो निश्चित ही काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
बात को सुना काम करवाने की कोशिश : शिवदयाल
Holi में अपने हुई छेड़खानी (बदसलूकी) को लेकर जापानी युवती ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने ट्वीट में भारत को बताया सबसे प्यारा देशकांग्रेसी नेता, श्रीगंगानगर होलसेल भंडार के चेयरमैन शिवदयाल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि संजय महीपाल ने खचाखच भरे हॉल में बड़ी संख्या में लोगों के दर्शन करने व दीपावली की राम-राम का हमें अवसर दिया। संजय महीपाल ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रत्येक जाति व समाज के लोगों के साथ मिलकर चलने वाले व्यक्ति हैं। सबकी बात को ध्यान से सुनते हैं और उसकी समस्या का समाधान या काम करवाने का प्रयास करते हैं। यूआईटी अध्यक्ष के रूप में इन्होंने जो कार्य किया, उसे इलाके का बच्चा-बच्चा जानता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं। अग्रवाल समाज के नाम को राजस्थान में ऊंचा कर रहे हैं। यह कामना है कि संजय महीपाल व रामावतार महीपाल जो चाहते हैं, वह उन्हें मिले और हम सब साथ रहें।
अग्रवाल समाज का आर्थिक दोहन किया, टिकट नहीं दी : जिंदल
दी गंगानगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (अग्रसेन नगर) के अध्यक्ष विजय जिंदल ने कहा कि संजय महीपाल केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, इस क्षेत्र की नामी हस्ती हैं। समाजसेवा, राजनीति, व्यापार व धार्मिक कार्य में अग्रणी हैं और इनके पास आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटा। जिंदल ने कहा कि यहां सभी राजनीतिक दलों के लोग बैठे हैं। अग्रवाल समाज इलाके का बहुत बड़ा समाज है। हमारी यह पीड़ा रही है कि कांग्रेस या भाजपा या किसी भी पार्टी ने इस समाज को यहां कोई महत्व नहीं दिया। चुनाव या अन्य समय में इस समाज का केवल आर्थिक दोहन किया जाता है। समाज को कभी टिकट देने की आवश्यकता नहीं समझी गई। कामिनी जिंदल चुनाव लड़ीं तो अपनी पार्टी से लड़ीं और 73 हजार वोट लेकर जीतीं जो इस बात का उदाहरण है कि अग्रवाल समाज को इलाके की सभी जातियों का सहयोग है। यह स्रेह मिलन राजनीति की बात करने का मौका नहीं है, लेकिन कहे बिना रहा भी नहीं जाता। इसलिए यह जरूरी है कि अग्रवाल समाज के व्यक्ति को विधानसभा चुनाव की टिकट दिलाई जाए। संजय महीपाल के यूआईटी में अध्यक्ष रहते जब भी लोगों में चर्चा हुई तो विकास की ही हुई। इन्होंने विकास करवाया भी। हम कामना करते हैं कि संजय महीपाल को टिकट मिले और हम इनका साथ दें।
Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसकी वजह
विधायक के रूप में सेवा का मौका दें : पोकरणा
प्रमुख व्यापारी नेता राजेश पोकरणा ने कहा कि मैं 35 वर्षों से संजय महीपाल के संपर्क में हूं। इनकी अलग छवि व कार्यशैली रही है। कभी भी इनका नाम किसी विवाद से नहीं जुड़ा। इस बात की तारीफ करना चाहूंगा कि यूआईटी अध्यक्ष रहते हुए भी इनका नाम विवाद से नहीं, विकास से ही जुड़ा रहा। अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और इनका कोई वैचारिक विरोधी तो हो सकता है लेकिन शत्रु नहीं। यही कारण है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जब मैडम वसुंधरा ने इनकी ड्यूटी लगाई तो जमींदारा पार्टी के दोनों विधायकों को भाजपा के सहयोग के लिए इन्होंने प्रयास कर तैयार किया। सर्वसमाज अर्थात 36 बिरादरी के लोगों की पसंद हैं। इसलिए संजय महीपाल को विधायक बनाकर लाएं और सेवा का मौका दें। शरीफ इमेज रखने वाले व्यक्ति को राजनीति में आगे लाना इलाके के लोगों की जिम्मेदारी है। इसलिए संजय महीपाल को आगे बढ़ाएं। भले ही मैं अलग दल से संबंध रखता हूं, लेकिन यदि संजय चुनाव लड़ते हैं तो इनके साथ खड़ा रहूंगा। प्रारंभ में रामावतार महीपाल ने सभी का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संचालन पत्रकार महेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दोपहर के भोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस कार्यक्रम में पहुंचीं।
Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसकी वजह
लम्पी के दौरान सेवाएं देने वालों का सम्मान
संजय महीपाल के परिवार की ओर से इस अवसर पर श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में गांवों में लम्पी रोग से बीमार हुई गायों का टीकाकरण करने, उन्हें दवा देकर उपचार करने वालों का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पूर्व जिलाध्यक्ष स. महेन्द्र सिंह सोढ़ी, शिक्षाविद् व पूर्व प्राचार्य डॉ. श्रीधर शर्मा व संजय महीपाल ने इन लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं स्मृति चिह्न भेंट कर इनका सम्मान किया। अमित चौहान, अंकित जांगिड़, अश्वनी स्वामी, विजय गोदारा, सुभाष गोदारा, सुभाष पेंसिया, सुरेन्द्र गोदारा व रवि तरड़ का सम्मान किया गया। महीपाल ने इनकी सराहना करते हुए कहा कि इन सभी ने जी-जान से दिन-रात गायों की जो सेवा की, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

.webp)