श्रीगंगानगर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, लोकप्रिय जननेता सचिन पायलट 20 फरवरी, सोमवार को प्रात: 10 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगे। लोकप्रिय जननेता सचिन पायलट के श्रीगंगानगर पधारने पर कांग्रेसजन के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों से, श्री पायलट का अभूतपूर्व स्वागत करने का आह्वान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. सन्तोष कुमार सहारण ने किया है। श्री सहारण ने समस्त पार्टीजनों से 20 फरवरी, सोमवार को गोल बाजार स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा एवं नवनिर्मित सर्किल अनावरण कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेकर ऐतिहासिक सफल बनाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सियासी रण में अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी ने बताया कि जननेता सचिन पायलट के दौरे एवं बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने हेतु जिलेभर में पार्टीजन को दायित्व सौंपे गए हैं तथा समस्त कार्यकर्ता एवं जिलेवासी भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
महाशिवरात्रि पर पूरी रात बहेगी भजनों की गंगा
श्रीगंगानगर, पुरानी आबादी स्थित सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में शनिवार रात महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां की गई है। मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार रात विशेष कार्यक्रम होगा। इसके तहत चारों पहर विशेष पूजा व भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा। इसके साथ-साथ सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के सदस्य बाबा का गुणगान करेंगे। भजन मंडल के सुरेन्द्र सिंगल पुजारी, मदनगोपाल अग्रवाल, बृजेश तलवार, विशाल भट्ट, पवन भट्ट, मदनलाल खुराना, सोहनलाल छाबड़ा, सुमित सिंगल, ललित सोफे वाला, रजत गजरा सहित अन्य सदस्य बाबा का गुणगान करेंगे। मंदिर में चारों पहर होने वाली विशेष पूजा में कोई भी श्रद्धालु भाग ले सकता है। पूजा सामग्री मंदिर की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी और इसके लिए श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल की ओर से हर मंगलवार व शनिवार को अद्र्धरात्रि जागरण किया जाता है, परन्तु शिवरात्रि पर पूरी रात का जागरण होता है।
ये भी पढ़ें: तुलसी की पूजा कैसे करें , हिन्दू धर्म में क्यों है तुलसी पूजन ज़रूरी जानें

.webp)
.webp)