Header Ads Widget


 

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन

28 अप्रैल 2023 शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा गंगासिंह चौक पर प्रदर्शन का कार्यक्रम


जिले के समस्त नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन की तैयारियां 
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी व चौमूं विधायक प्रदेश प्रवक्ता श्री रामलाल शर्मा संबोधित करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित यह जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन श्रीगंगानगर के गंगासिंह चौक पर 28 अप्रेल 2023 शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ सांसद निहालचंद व जिले के तीनों विधायक रामप्रताप कासनिया बलवीर सिंह लूथरा व श्रीमती संतोष बावरी सहित जिले के सभी पूर्व मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी व नगर पालिका पंचायत समिति व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधी तथा संगठन के लोग जिले में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं किसानों मजदूरों व अन्य वर्गों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक, जिला सह संयोजक व विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए है जो लगातार जिले में संपर्क बनाए हुए हैं। आज भी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने पार्षदों व भाजयुमो तथा अन्य पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट भाजयुमो जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह दानेवालिया जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश कासनियां इत्यादि उपस्थित रहे। श्री तरड़ ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार कुशासन भ्रष्टाचार व जंगलराज को बढ़ावा देने वाली सरकार है। इन सब से राजस्थान को मुक्त कराने का समय अब आ गया है। इस सरकार में किसान मजदूर युवा महिला व्यापारी सहित प्रदेश की सारी जनता त्रस्त है। श्री तरड़ ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस जन आक्रोश महाघेराव में अधिक से अधिक संख्या में जिलेवासियों से पहुंचने की अपील की है। 


जन आक्रोश महाघेराव में प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा देहात मण्डल की बैठक सम्पन्न

श्रीगंगानगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 अप्रैल को राजस्थान सरकार की विफलताओं के विरोध में प्रस्तावित जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा देहात मण्डल, श्रीगंगानगर की आवश्यक बैठक गांव नेतेवाला में महामंत्री शीशपाल टाक के निवास पर मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह मग्गो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आहुजा ने राज्य सरकार की विफलताओं का जिक्र करते हुए बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का कार्यकाल आपस में लड़ते हुए ही निकल जाएगा तथा कांग्रेस सरकार का जन कल्याण से कोई सरोकार नहीं है।
देहात मण्डल अध्यक्ष बलविंदर सिंह मग्गो ने जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी तथा अधिकाधिक संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री शीशपाल टाक ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से विश्वासघात किया है तथा अब भी झूठ के सहारे वोट बटोरने की फिराक में हैं, परंतु जनता जागरूक है तथा कांग्रे को कड़़ा सबक सिखाएगी। बैठक को किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जगदीश कासनियां, आईटी सेल के अजय योगी एवं महामंत्री सुरेश सांई ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सोनू पटीर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरमेल सिंह सिद्धू, मंडल महामंत्री विनोद सापुनिया, उपाध्यक्ष गौरीशंकर ताखर, सुधीर सहारण, शुभम हिंदू, हरलाल सैन, राधेश्याम अग्रवाल, साहबराम छिंपा, तोता सिंह बराड़, सुभाषचंद्र, बूथ महामंत्री राजेश कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक अभिमन्यु, बूथ अध्यक्ष राजकुमार सहित भाजपा देहात मण्डल श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र द्वारा जन आक्रोश महाघेराव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

- 28 अप्रैल को जन आक्रोश महाघेराव में भारी संख्या में भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र कार्यकर्ता होंगे शामिल
श्रीगंगानगर,  नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 अप्रैल को होने वाले जन आक्रोश महाघेराव को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जवाहरनगर स्थित परमादेवी गोयल भवन में हुई इस बैठक को सम्बोधन करते हुए वक्ताओं ने राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन के विरुद्ध, सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों के साथ वादाखिलाफी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अत्याचार के खिलाफ जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के साथ 28 अप्रैल, शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने की घोषणा की।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने बताया कि राज्य में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक प्रकरण सहित अन्य मुद्दों से जनता में असंतोष है। सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति खिलवाड़ कर रही है। राज्य में अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल पर वैट अधिक होने के कारण राजस्थान में पेट्रोल- डीजल के दाम बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल, शुक्रवार को नगर मंडल पूर्वी क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता पब्लिक पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में गंगा सिंह चौक जाएंगे तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जनआक्रोश महाघेराव के विधानसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बहादर चंद नारंग, मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ नेता शिव स्वामी, महेश पेड़ीवाल, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा व संजय महीपाल, जिला मंत्री राजू छाबड़ा, पूर्व पार्षद पवन गौड़, शिवलाल सैन, रवि चौहान, पूर्णचंद मौर्य, भरत बंसल, मंडल महामंत्री मंगलचंद डाल, ओमप्रकाश गर्ग, अरविंद जाटव, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदू, श्याम सोनी, मंडल मंत्री चन्द्रप्रकाश अरोड़ा, महेश जैन, रविन्द्र गोयल, मुकेश भंडारी, महेश जोशी, कपिल सिंधी, श्योपत चौधरी, जीतू पटेल, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।