भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती महाब्राह्मण समाज ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाई
चिरंजीवी महर्षि परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलकर भारत विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ सकता है
श्रीगंगानगर : एसएसबी रोड स्थित महाब्राह्मण चौक पर शनिवार प्रात: 9 बजे महाब्राह्मण समाज सभा के सैंकड़ों महिला-पुरुष पदाधिकारियों के नेतृत्व में भगवान विष्णु के छठे अवतार चिंरजीवी महर्षि परशुरामजी की जयंती हर्षोल्लास और सनातनी नारों के साथ धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भृगुकुल तिलक जमदग्नि नंदन रेणुका पुत्र भगवान श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार समस्त शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी का वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया के दिन प्राकट्य हुआ।
ये भी पढ़ें:Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल
देवों के पूजनीय, सम्पूर्ण तेज से युक्त, योगेश्वर, सभी के पाप, ताप, सन्ताप, रोग का हरण करने वाले सुन्दर शोभनीय स्वरूप वाले शत्रुओं के संहारक परशुराम समस्त सनातन जगत के आराध्य हैं। वर्तमान समय में भारतवर्ष के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की समाज के प्रत्येक वर्ग को आवश्यकता है, तभी भारत विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ सकता है तथा विश्व को सही राह दिखा सकता है। इस अवसर पर गुलाबी देवी को महाब्राह्मण समाज सभा की महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महाब्राह्मण समाज सभा अध्यक्ष रामजीलाल, सतपाल आचार्य, सीता देवी, शेर सिंह शर्मा, आचार्य ब्राह्मण समाज सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामलाल शेखावाटी, प्रभुराम ठेकेदार, सम्पत्त सारस्वत, संजय आचार्य, सुनील आचार्य, चम्पा देवी, कमलेश आचार्य, द्रोपती देवी, कमला देवी, हंसराज थांवला, रमेश शर्मा भाय्या, लाधी देवी, गीता देवी, शान्ति देवी, कृष्णा देवी, सम्पत्त लाल, बृजलाल, ओमप्रकाश शर्मा, सुखदेव शर्मा, अर्जुन आचार्य, प्रकाश आचार्य, नागरमल, शंकरलाल, बंसीलाल, घनश्याम शर्मा पत्रकार, नूतन शर्मा, दौलतराम महाब्राह्मण, बिहारीलाल, सन्तराम, नारायण सारस्वत, नरेश कुमार, सोहनलाल जोशी, दौलतराम थांवला, कुणाल शेखावाटी, माणक शर्मा, गोपाल शर्मा, नानूराम ठेकेदार, दिनेश कुमार, विक्रम शर्मा, रामदेव प्रसाद, भगवाना राम, रूघाराम, फूलचंद, विक्की आचार्य, सोनू आचार्य, भगवत शेखावाटी, हरिकिशन, हरीश कुमार, गणेश आचार्य, महेश शर्मा, कुंदनलाल, रामस्वरूप, सांवरमल आचार्य, सांवरमल शौकीन, कर्ण आचार्य, रोहित, राधेश्याम निम्बी, पूनम निम्बी, लालचंद, सोनू आचार्य, गिरधारीलाल, डॉ. दुलीचंद, राजेश शर्मा सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण करते हुए बताया गया कि इस दिन किए गए पुण्य का अक्षय फल मिलता है।

.webp)