श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन
पूरे जिले से हजारों की संख्या में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता
श्रीगंगानगर जिला भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट पर आयोजित जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। अपने घोषणापत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धरातल पर लागू नहीं कर पा रहे हैं। पिछले साढे 4 साल से राजस्थान की जनता कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार जंगलराज और कुशासन से त्रस्त है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर 4 महीने बाद अपनी कुर्सी बचाने के लिए होटलों में मस्त है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई तबका नहीं है जो इस सरकार में दुखी नहीं हो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पहले किसानों के लिए बजट में मात्र 29 सौ करोड़ रुपए रखे जाते थे जिसे बढ़ाकर नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 1 लाख 25 हजार करोड रुपए कर दिया है। श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं । कांग्रेस अपने दुष्चक्रों से आगे नहीं बढ़ पा रही है और यही कारण है कि आज उसका यह हस्र हो गया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें इसे उखाड़ सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठाकर राजस्थान की इस झूठी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलवाया ।
ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी जिसने 650 कुआरी लड़कियों से किया ये घिनौना काम
इससे पहले जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चोमू विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से आज किसान मजदूर व्यापारी महिला युवा सहित प्रत्येक वर्ग दुखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार ने बेरोजगार नौजवानों को भत्ता तक नहीं दिया। अपने घोषणापत्र में नंदी शालाओं के निर्माण की बात करने वाली सरकार ने पूरे प्रदेश में एक भी नंदी शाला का निर्माण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से मैं पूछना चाहता हूं कि गहलोत साहब प्रदेश की कौन सी महिलाओं को आपने स्मार्टफोन दिए हैं। पेपर लीक घोटाले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की राजस्थान में भर्तियां कैसे हो रही है यह सब जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया की आरपीएससी का सदस्य बाबूलाल कटारा जो पेपर लीक प्रकरण में पकड़ा गया है, उसकी नियुक्ति डूंगरपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष की सिफारिश से हुई और बाबूलाल कटारा लगातार सीएमओ के संपर्क में रहा तो फिर क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस घोटाले में सम्मिलित बड़े लोगों पर भी कार्यवाही करेंगे ? उन्होंने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पेपर लीक हुआ है। यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां की सरकार में बैठा एक मंत्री दूसरे मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है और सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद निहालचंद ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर अशोक गहलोत जी ने चिरंजीवी योजना कर दिया और अब झूठी वाहवाही लेने के लिए गली गली घर घर घूमकर मंहगाई से राहत देने का ढोंग कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब से निकलने वाले गंदे पानी के लिए 774 करोड रुपए की राशि जारी की परंतु राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उस पर कोई काम नहीं किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज श्रीगंगानगर भाजपा पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस सरकार के इस भ्रष्टाचार जंगलराज और कुशासन का विरोध करने के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक छोटे से आह्वान पर जिले का प्रत्येक नेता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर मुझे सहयोग करने के लिए हर समय तैयार रहता है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की सभी छह की छह सीटें जीता कर हमें भाजपा को मजबूत करना है।
ये भी पढ़ें:नाराज बीवी को मनाने के तरीके और टिप्स : Apne Ruthe Patni Ko Kaise Manaye
जन आक्रोश महाघेराव प्रदर्शन को प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा अनूपगढ़ विधायक श्रीमती संतोष बावरी पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पूर्व सचेतक डॉ ओपी महेंद्रा पूर्व विधायक अशोक नागपाल राजेंद्र सिंह भादू लालचंद मेघवाल श्रीमती शिमला बावरी अनूपगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रियंका बैलान रायसिंहनगर चेयरमैन मनीष कौशल विजयनगर चैयरमेन राजेंद्र लेघा सूरतगढ़ चैयरमेन ओमप्रकाश कालवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह सोढ़ी गुरवीर सिंह बराड़ महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आहूजा डॉ बृजमोहन सहारण पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ डॉ बबीता गौड़ अंजू सैनी शिव स्वामी सीताराम मौर्य श्याम धारीवाल सरदूल सिंह कंग जयदीप बिहानी प्रहलाद राय टाक संजय मूंदड़ा,ओमी नायक, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नक्षत्र सिंह रमाणा, सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा और प्रदेश में जंगलराज को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को आड़े हाथों लिया ।
ये भी पढ़ें:66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने
कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इससे पहले भाजपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हुजूम ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जन आक्रोश महासभा के इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट व एडवोकेट अविनाश डाबी ने किया । जिला उपाध्यक्ष विनोद विश्नोई ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । सभा के बाद जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग की गई । आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जुगल डुमरा पृथ्वीराज सोलंकी मनभीर सिंह रंधावा मनीराम स्वामी चेष्टा सरदाना ईश्वजीत दानेवालिया शिवभगवान जोगपाल अनवर खान कृपाराम सांई जगदीश कासनियां गुरमेल सिंह हाकम सिंह राजकुमार सोनी पवन गौड़ करुण मित्तल रतन गणेशगढ़िया महेश पेड़ीवाल श्रीचंद चौधरी राजन सूद हनुमान भार्गव शिवप्रकाश तेहरपुरिया सुरेंद्र भांभू सारिका चौधरी राहुल सहारण सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें:लड़की पटाने के आसान तरीके Ladki Ko Kaise Pataye Tips In Hindi |

.webp)
.webp)