राजस्थान में मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने बजट में जनता को इतनी योजना दी जिनके लाभ प्राप्त होने पर एक व्यक्ति को जन्म से मृत्यु तक सब सुविधाए अब राजस्थान में जन्म लेने वाले को मिलेगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में जनता के लिए जो घोषणा की वे मिलने पर राजस्थान कई मामलों में देश में पहले स्थान पर नज़र आएगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का महंगाई राहत कैंप में पहुँचकर लाभ उठाने की सभी राजस्थानवासियों से की है
ये भी पढ़ें:जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाएगा 'मिशन परिवार विकास'
इस कैंप में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार से है जिनका लाभ प्राप्त होगा अगर आप इस कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा इस कैंप के माध्यम से निम्न प्रकार से लाभ प्राप्त किए जाएंगे
1. गैस सिलेंडर योजना
2. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (घरेलू उपभोक्ताओें के लिए)
3. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (किसानों के लिए)
4. मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
5. मनरेगा-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
6. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
7. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
8. मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना
9 .मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
10.मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
अब योजनाएं विस्तार से जाने कैसे इसके लाभ प्राप्त होगा
ये भी पढ़ें:लड़की पटाने के आसान तरीके Ladki Ko Kaise Pataye Tips In Hindi |
1. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (घरेलू उपभोक्ताओें के लिए) :अगर आप प्रतिमाह 100 यूनिट घरेलू निशुल्क बिजली चाहते हैं तो आपकों शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपकों विद्युत बिल, उस पर लिखे(k) के नंबर, जन आधार साथ ले जाना होगा। शिविर में रजिस्ट्रेशन के बाद आपकों मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिलेगा। जिसके बाद आपको बिजली बिल में लाभ मिलता रहेगा
2. गैस सिलेंडर योजना:अगर आप बीपीएल है,या उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर ले रखा है तो आपकों शिविर में जाना होगा। कांग्रेस पार्टी कि जनकल्याणकारी सरकार आपकों 500 रूपये में प्रतिमाह सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। आप शिविर में गैस सिलेंडर कॉपी, पूर्व बिल व जन आधार लेकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन के बाद मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड मिलेगा।और आपको 500/- में गैंस सलेण्डर मिलने लगेगा
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सियासी रण में अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट
3.मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हैं, आपकों राशन की दुकान से मुफ्त गेहूं मिलती है तो आप राशन किट के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इस हेतु आपकों राशनकार्ड व जन आधार कार्ड शिविर में ले जाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपकों मुख्यमंत्री राशन किट गारंटी कार्ड मिलेगा। इसके बाद हर माह आपकों राशन किट उचित मूल्य दुकान पर मिलेगी।*
4. मनरेगा-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी रोजगार गारंटी योजना:अगर आप मनरेगा में ग्रामीण श्रमिक है, और आपने 100 दिन का रोजगार प्राप्त किया है तो आपकों 25 दिन अतिरिक्त मनरेगा में रोजगार मिल सकता है। वही शहरी रोजगार योजना में मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ मिलेगा विशेष योग्यजन , कठोड़ी, सहरिया जनजाति के लोगो को 100 की जगह 200 दिन का रोजगार उपलब्ध होगा रजिस्ट्रेशन के लिए जॉब कार्ड व जन आधार कार्ड लेकर पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद मुख्यमंत्री मनरेगा रोजगार गारंटी कार्ड मिलेगा
ये भी पढ़ें:Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसकी वजह
5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:अगर आप सामाजिक सुरक्षा योजना में पेंशन ले रहे हैं। आपकी पेंशन 500 या 750 रूपये है तो राज्य सरकार अब आपकों 1000 रूपये पेंशन प्रतिमाह देंगी। इसके लिए आप पीपीओ नंबर, जन आधार व आधार कार्ड लेकर शिविर में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपकों मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन गारंटी कार्ड मिलेगा। हर माह 1000 रूपये पेंशन के आप हकदार होंगे। वहीं प्रतिवर्ष आपकी पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऊपर दिए डॉक्यूमेंट लेकर कर रजिस्ट्रेशन करवाए
6. मुख्यमंत्री कामधेनु योजना: इसके तहत 2023-24 में पशुपालक किसान अपने पशुओं का 40,000 रुपए तक का बीमा नि:शुल्क करवा सकते हैं। यदि पशुपालक को कभी पशु हानि होती है तो उसे बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आप पशुपालक है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप महंगाई शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको जनआधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पावती कार्ड दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रोया गिड़गिड़ाया, धरना लगाया प्रर्दशन किया, टंकी पर चढ़ा, सुनवाई नहीं हुई तो, आखिर पैदल जयपुर की राह पकड़ी
7.मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना:राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंजीकृत लोग 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। बता दें कि पहले इस योजना में 10 लाख रुपए तक इलाज मुफ्त था। लेकिन वित्तीय बजट 2023-24 में इसकी राशि को बढ़कर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास जनआधार कार्ड होना जरूरी है। शिविर में रजिस्ट्रेशन के साथ ही नवीन पॉलिसी किट का वितरण किया जाएगा।
8. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना: इस योजना के तहत कोई दुर्घटना होने पर पीडि़त परिवार को बीमा कवर मिलता है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद 10 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। इस योजना के तहत परिवार के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत पर 5 लाख रुपए दिए जाते हैं और एक ही परिवार के एक से अधिक लोगों की दुर्घटना में मौत होने पर पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
ये भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अय्यास रानी एलिजाबेथ बाथरी जिसने 650 कुआरी लड़कियों से किया ये घिनौना काम
9. मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना (किसानों के लिए) किसानों को बिजली बिल में राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को 2000 यूनिट प्रति माह नि:शुल्क बिजली की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आपको शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बिजली बिल पर अंकित नंबर यानि कनेक्शन नंबर की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको अपने साथ बिजली का बिल लेकर शिविर में जाना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:कलयुग में एक पत्नी सतयुग की सावित्री की तरह छीन लाई यमराज से अपने पति के प्राण
योजना का लाभ लेने के लिए आपकों रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके लिए आप जन आधार कार्ड लेकर शिविर में पहुंचे।
ध्यान रहे अगर आप इस शिविर में नहीं गए, रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया व मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड नहीं लिया तो आपकों किसी योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा

.webp)