Header Ads Widget


 

स्थाई महंगाई राहत कैम्प जिले में विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर

 

जिले में विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर

श्रीगंगानगर, सरकार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न उपखण्ड स्तरों पर शिविर आयोजित कर आमजन को राहत दी जायेगी।

स्थाई महंगाई राहत कैम्प

जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैम्प 30 जून 2023 तक आयोजित रहेंगे। इसके तहत उपखण्ड श्रीगंगानगर के लिये केन्द्रीय बस स्टैण्ड, पशु चिकित्सालय नजदीक ताराचंद वाटिका, राउमावि नं. 10 शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, पंचायत समिति कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय अग्रसेन नगर, तहसील कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी समिति नई धान मण्डी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 ई छोटी, राउमावि विद्यालय 5 ई छोटी तथा रिद्धि सिद्धि प्रथम श्रीगंगानगर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें:जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाएगा 'मिशन परिवार विकास'

इसी प्रकार उपखण्ड अनूपगढ़ के लिये नगरपालिका कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, व्यापार मण्डल और रोडवेज बस स्टैण्ड अनूपगढ़ में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड करणपुर के लिये पंचायत समिति करणपुर, नगरपालिका करणपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करणपुर, कृषि उपज मंडी समिति करणपुर नगरपालिका केसरीसिंहपुर तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसरीसिंहपुर में शिविर आयोजित होंगे।

उपखण्ड पदमपुर के लिये तहसील कार्यालय पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय पदमपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय गजसिंहपुर, उप तहसील कार्यालय बींझबायला, उप तहसील कार्यालय रिडमलसर में शिविर आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें:रोया गिड़गिड़ाया, धरना लगाया प्रर्दशन किया, टंकी पर चढ़ा, सुनवाई नहीं हुई तो, आखिर पैदल जयपुर की‌ राह पकड़ी

उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये मिनी सचिवालय रायसिंहनगर, पंचायत समिति कार्यालय रायसिंहनगर, उप तहसील कार्यालय समेजा, उप तहसील कार्यालय मुकलावा, उप तहसील कार्यालय गजसिंहपुर तथा मण्डी समिति रायसिंहनगर में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड घडसाना के लिये मण्डी समिति घडसाना, पंचायत समिति कार्यालय घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रावला, उप तहसील कार्यालय 365 हैड तथा तहसील कार्यालय रावला में शिविर आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें:66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने

उपखण्ड विजयनगर के लिये पंचायत समिति कार्यालय विजयनगर, नगरपालिका कार्यालय विजयनगर, तहसील कार्यालय विजयनगर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर, मण्डी समिति विजयनगर तथा मण्डी समिति जैतसर में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये पंचायत समिति कार्यालय सूरतगढ़, नगरपालिका कार्यालय सूरतगढ़, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगढ़, तहसील कार्यालय सूरतगढ़, उपतहसील कार्यालय राजियासर तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरमाना में शिविर आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:लड़की पटाने के आसान तरीके Ladki Ko Kaise Pataye Tips In Hindi |

उपखण्ड सादुलशहर के लिये पंचायत समिति कार्यालय सादुलशहर, सीबीईओ कार्यालय सादुलशहर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (तहसील के पास) सादुलशहर, मण्डी समिति सादुलशहर, नगरपालिका कार्यालय लालगढ़ जाटान तथा मण्डी समिति लालगढ़ जाटान में शिविर आयोजित होगा।

प्रशासन गांवों के संग अभियान

प्रशासन गांवों के संग अभियान के 1 मई को तहसील अनूपगढ़ के गांव 27 ए व 4 एमएसआर, घड़साना के गांव 9 पीएसडीए, विजयनगर के गांव 16 एएस कूपली, रायसिंहनगर के गांव डाबला व 12 एनआरडी, करणपुर के गांव मलकाना खुर्द व 7 एस किकरवाली, श्रीगंगानगर के गांव 4 एमएल व पक्की, पदमपुर के गांव बींझबायला, सूरतगढ़ के गांव गोविंदसर तथा सादुलशहर के गांव अलीपुरा में शिविर आयोजित होगा।

प्रशासन शहरों के संग अभियान

प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत 1 मई अप्रैल को नगरपरिषद श्रीगंगानगर के वार्ड नम्बर 9 व 10 में, नगरपालिका करणपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका केसरीसिंहपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका पदमपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका गजसिंहपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका रायसिंहनगर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका अनूपगढ़ के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका श्रीविजयनगर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 4 व 5, नगरपालिका सादुलशहर के वार्ड नम्बर 4 तथा नगरपालिका लालगढ़ जाटान के वार्ड नम्बर 4 में शिविर आयोजित होगा

ये भी पढ़ें:पति(Husband) के जीवन को बचाने के लिए( Wife)पत्‍नी ने खतरे में डाल दी अपनी जान, ऐसा क्यों किया जानकर आप भी करेंगे सेल्‍यूट

1 मई को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

श्रीगंगानगर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 मई को जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में शिविर आयोजित कर आमजन को राहत दी जायेगी।

जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि 1 मई को विधानसभा सादुलशहर की ग्राम पंचायत अलीपुरा में, श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत पक्की में, सादुलशहर एवं लालगढ़ जाटान के वार्ड नम्बर 4-4 में शिविर आयोजित होगा। 1 मई को विधानसभा गंगानगर की ग्राम पंचायत 4 एमएल तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 9 व 10में, विधानसभा श्रीकरणपुर में ग्राम पंचायत मलकाना खुर्द व 7 एस किकरवाली में, पदमपुर की ग्राम पंचायत बींझबायला में तथा करणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर एवं गजसिंहपुर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 4-4 में शिविर आयोजित होगा। 1 मई को विधानसभा रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत डाबला व 12 एनआरडी में, श्रीविजयनगर की ग्राम पंचायत 16 एस कूपली, रायसिंहनगर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 5 में एवं श्रीविजयनगर के शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 4 में शिविर आयोजित होगा। 1 मई को विधानसभा सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत गोविन्दसर में तथा सूरतगढ़ शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 4 व 5 में शिविर आयोजित होगा। विधानसभा अनूपगढ़ में 1 मई को अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27 ए व 4 एमएसआर, घड़साना क्षेत्र के गांव 9 पीएसडीए व अनूपगढ़ नगरपालिका में वार्ड नम्बर 5 में शिविर आयोजित होगा।