Header Ads Widget


 

श्रीगंगानगर जिले में महंगाई राहत कैम्प में हुए 75 हजार 201 पंजीकरण

 

महंगाई राहत कैम्पों से 18 हजार 612 परिवार हुए लाभान्वित

श्रीगंगानगर,मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। विशेष रूप से महिलाओं में महंगाई राहत कैंप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत आज जिले में 75 हजार 201 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।

ये भी पढ़ें:जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाएगा 'मिशन परिवार विकास'

     जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया। 60 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 11 एवं नगरीय वार्डो में 11 शिविर आयोजित किए गए। इनमें 75 हजार 201 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। अब तक 6,10,713 पंजीयन हो चुके हैं। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आमजन द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया।

                इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ

जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरों में 18612 परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया गया। अब तक 139572 पंजीकृत हो चके हैं। इसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 15020, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 15020, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 3783, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 9501, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 492, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 10791, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 8976, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 5513, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 5472, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 633 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 75 हजार 201 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गए।

ये भी पढ़ें:लड़की पटाने के आसान तरीके Ladki Ko Kaise Pataye Tips In Hindi |

 इसी तरह अब तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 122593, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 122593, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 40746, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 82065, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 2967, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 88573, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 63209, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 40914, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 35195, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11858 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 610713 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किए गए।

आज यहां आयोजित किए गए शिविर

जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैम्प 25 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत उपखण्ड श्रीगंगानगर के लिये केन्द्रीय बस स्टैण्ड, पशु चिकित्सालय नजदीक ताराचंद वाटिका, राउमावि नं. 10 शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, पंचायत समिति कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय अग्रसेन नगर, तहसील कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी समिति नई धान मण्डी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 ई छोटी, राउमावि विद्यालय 5 ई छोटी तथा रिद्धि सिद्धि प्रथम श्रीगंगानगर में शिविर आयोजित हुए।

इसी प्रकार उपखण्ड अनूपगढ़ के लिये नगरपालिका कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, व्यापार मण्डल और रोडवेज बस स्टैण्ड अनूपगढ़ में शिविर आयोजित हुए।

उपखण्ड करणपुर के लिये पंचायत समिति करणपुर, नगरपालिका करणपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करणपुर, कृषि उपज मंडी समिति करणपुर नगरपालिका केसरीसिंहपुर तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसरीसिंहपुर में शिविर आयोजित हुए।

ये भी पढ़ें:Manisha Dudi बीकानेर के सभी वीडियो देखें

उपखण्ड पदमपुर के लिये तहसील कार्यालय पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय पदमपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय गजसिंहपुर, उप तहसील कार्यालय बींझबायला, उप तहसील कार्यालय रिडमलसर में शिविर आयोजित हुए।

उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये मिनी सचिवालय रायसिंहनगर, पंचायत समिति कार्यालय रायसिंहनगर, उप तहसील कार्यालय समेजा, उप तहसील कार्यालय मुकलावा, उप तहसील कार्यालय गजसिंहपुर तथा मण्डी समिति रायसिंहनगर में शिविर आयोजित हुए।

उपखण्ड घडसाना के लिये मण्डी समिति घडसाना, पंचायत समिति कार्यालय घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रावला, उप तहसील कार्यालय 365 हैड तथा तहसील कार्यालय रावला में शिविर आयोजित हुए।

ये भी पढ़ें:66 आरबी में मिली दूसरी लता ,लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने

उपखण्ड विजयनगर के लिये पंचायत समिति कार्यालय विजयनगर, नगरपालिका कार्यालय विजयनगर, तहसील कार्यालय विजयनगर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर, मण्डी समिति विजयनगर तथा मण्डी समिति जैतसर में शिविर आयोजित हुए।

उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये पंचायत समिति कार्यालय सूरतगढ़, नगरपालिका कार्यालय सूरतगढ़, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगढ़, तहसील कार्यालय सूरतगढ़, उपतहसील कार्यालय राजियासर तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरमाना में शिविर आयोजित हुए।

उपखण्ड सादुलशहर के लिये पंचायत समिति कार्यालय सादुलशहर, नगरपालिका कार्यालय सादुलशहर, तहसील कार्यालय सादुलशहर, मण्डी समिति सादुलशहर, नगरपालिका कार्यालय लालगढ़ जाटान तथा मण्डी समिति लालगढ़ जाटान में शिविर आयोजित हुए।

प्रशासन गांवों के संग अभियान

प्रशासन गांवों के संग अभियान के 2 मई को तहसील अनूपगढ़ के गांव 27 ए व 4 एमएसआर, घड़साना के गांव 9 पीएसडीए, विजयनगर के गांव 16 एएस कूपली, रायसिंहनगर के गांव डाबला व 12 एनआरडी, करणपुर के गांव मलकाना खुर्द व 7 एस किकरवाली, श्रीगंगानगर के गांव 4 एमएल व पक्की, पदमपुर के गांव बींझबायला, सूरतगढ़ के गांव गोविंदसर तथा सादुलशहर के गांव अलीपुरा में शिविर आयोजित हुए।

ये भी पढ़ें:तुलसी की पूजा कैसे करें , हिन्दू धर्म में क्यों है तुलसी पूजन ज़रूरी जानें

प्रशासन शहरों के संग अभियान

प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत 2 मई को नगरपरिषद श्रीगंगानगर के वार्ड नम्बर 9 व 10 में, नगरपालिका करणपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका केसरीसिंहपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका पदमपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका गजसिंहपुर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका रायसिंहनगर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका अनूपगढ़ के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका श्रीविजयनगर के वार्ड नम्बर 4, नगरपालिका सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 4 व 5, नगरपालिका सादुलशहर के वार्ड नम्बर 4 तथा नगरपालिका लालगढ़ जाटान के वार्ड नम्बर 4 में शिविर आयोजित हुए।

उन्होंने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन 30 जून तक एवं अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन दो दिन के लिये किया जायेगा। इन मंहगाई राहत कैम्प के दौरान आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस राहत शिविरों का संचालन समय सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। इन कैंपों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी।

इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में शिविरः-

स्थाई महंगाई राहत कैम्प

जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैम्प 30 जून 2023 तक आयोजित रहेंगे। इसके तहत उपखण्ड श्रीगंगानगर के लिये केन्द्रीय बस स्टैण्ड, पशु चिकित्सालय नजदीक ताराचंद वाटिका, राउमावि नं. 10 शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, पंचायत समिति कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय अग्रसेन नगर, तहसील कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी समिति नई धान मण्डी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 ई छोटी, राउमावि विद्यालय 5 ई छोटी तथा रिद्धि सिद्धि प्रथम श्रीगंगानगर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें:रोया गिड़गिड़ाया, धरना लगाया प्रर्दशन किया, टंकी पर चढ़ा, सुनवाई नहीं हुई तो, आखिर पैदल जयपुर की‌ राह पकड़ी

इसी प्रकार उपखण्ड अनूपगढ़ के लिये नगरपालिका कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, व्यापार मण्डल और रोडवेज बस स्टैण्ड अनूपगढ़ में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड करणपुर के लिये पंचायत समिति करणपुर, नगरपालिका करणपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करणपुर, कृषि उपज मंडी समिति करणपुर नगरपालिका केसरीसिंहपुर तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसरीसिंहपुर में शिविर आयोजित होंगे।

उपखण्ड पदमपुर के लिये तहसील कार्यालय पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय पदमपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, नगरपालिका कार्यालय गजसिंहपुर, उप तहसील कार्यालय बींझबायला, उप तहसील कार्यालय रिडमलसर में शिविर आयोजित होंगे।

उपखण्ड रायसिंहनगर के लिये मिनी सचिवालय रायसिंहनगर, पंचायत समिति कार्यालय रायसिंहनगर, उप तहसील कार्यालय समेजा, उप तहसील कार्यालय मुकलावा, उप तहसील कार्यालय गजसिंहपुर तथा मण्डी समिति रायसिंहनगर में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड घडसाना के लिये मण्डी समिति घडसाना, पंचायत समिति कार्यालय घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घडसाना, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रावला, उप तहसील कार्यालय 365 हैड तथा तहसील कार्यालय रावला में शिविर आयोजित होंगे।

उपखण्ड विजयनगर के लिये पंचायत समिति कार्यालय विजयनगर, नगरपालिका कार्यालय विजयनगर, तहसील कार्यालय विजयनगर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर, मण्डी समिति विजयनगर तथा मण्डी समिति जैतसर में शिविर आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:नाराज बीवी को मनाने के तरीके और टिप्स : Apne Ruthe Patni Ko Kaise Manaye

उपखण्ड सूरतगढ़ के लिये पंचायत समिति कार्यालय सूरतगढ़, नगरपालिका कार्यालय सूरतगढ़, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगढ़, तहसील कार्यालय सूरतगढ़, उपतहसील कार्यालय राजियासर तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरमाना में शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड सादुलशहर के लिये पंचायत समिति कार्यालय सादुलशहर, सीबीईओ कार्यालय सादुलशहर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (तहसील के पास) सादुलशहर, मण्डी समिति सादुलशहर, नगरपालिका कार्यालय लालगढ़ जाटान तथा मण्डी समिति लालगढ़ जाटान में शिविर आयोजित होगा।

प्रशासन गांवों के संग अभियान

प्रशासन गांवों के संग अभियान के 3 मई को तहसील अनूपगढ़ के गांव 12 एच, घड़साना के गांव 1 एसकेएमबी, विजयनगर के गांव 10 सरकारी, रायसिंहनगर के गांव 3 एमके व उड़सर, करणपुर के गांव 6वी धनूर, श्रीगंगानगर के गांव 2 एमएल व 11 क्यू बखताना, पदमपुर के गांव 11 ईईए, सूरतगढ़ के गांव भैरूपुरा व 13 एसडी तथा सादुलशहर के गांव रोटावाली में शिविर आयोजित होगा।

प्रशासन शहरों के संग अभियान

प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत 3 मई को नगरपरिषद श्रीगंगानगर के वार्ड नम्बर 11 व 12 में, नगरपालिका करणपुर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका केसरीसिंहपुर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका पदमपुर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका गजसिंहपुर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका रायसिंहनगर के वार्ड नम्बर 6, नगरपालिका अनूपगढ़ के वार्ड नम्बर 6, नगरपालिका श्रीविजयनगर के वार्ड नम्बर 5, नगरपालिका सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 6, नगरपालिका सादुलशहर के वार्ड नम्बर 5 तथा नगरपालिका लालगढ़ जाटान के वार्ड नम्बर 5 में शिविर आयोजित होगा।

स्थायी कैंप निरंतर जारी

गंगानगर जिले में 60 स्थायी कैंप निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी 10 योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।